फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर के साथी अमीर को NIA ने किया गिरफ्तार, इसी के नाम थी कार

Sun, 16 Nov 2025 10:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम धमाके की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
1 of 4
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम धमाके की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने उस कश्मीरी निवासी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी। इस हमले में 13 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 32 अन्य घायल हुए थे। यह गिरफ्तारी मामले की दिशा बदल सकती है और आतंकियों के नेटवर्क को उजागर करने में अहम साबित हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इसी आई-20 कार में किया गया ब्लास्ट। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट/ वीडियो ग्रैब
इसी के नाम थी धमाके में इस्तेमाल की गई कार
एनआईए के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अमीर रशीद अली उस कार का पंजीकृत मालिक है, जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमलावर द्वारा धमाके में किया गया था। प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि आरोपी ने हमलावर के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की थी। एजेंसी ने दिल्ली पुलिस से केस अपने हाथ में लेने के बाद आरोपी की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया था। कई राज्यों में खोज अभियान चलाने के बाद आखिरकार अमीर रशीद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

3 of 4
लालकिला के पास घटनास्थल को पुलिस ने सफेद चादर से ढक दिया है। - फोटो : अमर उजाला
अभी भी अनसुलझे हैं ये सवाल
सूत्रों के मुताबिक, एनआईए अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी की आतंकियों से संपर्क की अवधि कितनी लंबी थी, वह किस नेटवर्क के संपर्क में था और इस साजिश में अन्य कितने लोग शामिल थे। एजेंसी आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैंक लेनदेन और कॉल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, जिससे उसकी गतिविधियों और संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

4 of 4
दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन - फोटो : पीटीआई
जल्द होंगे और खुलासे
एनआईए ने कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही इस साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से पूरे मॉड्यूल को ध्वस्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें