मेट्रो पिलर पर चिपके पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बहुचर्चित लक्ष्मी नगर इलाके में भी आचार संहिता लागू होने के बाद पोस्टर नहीं हटाए गए। कई बस स्टैंडों और मेट्रो पिलर पर पार्टियों के पोस्टर चिपके नजर आए। दिनभर लोगों की बातचीत भाजपा, आप और कांग्रेस के इर्द-गिर्द घूमती रही। कोई पुराना कांग्रेसी था तो कोई वर्तमान सरकार के कार्यों से संतुष्ट था। कुछ का मानना था कि जनता की भलाई तभी है जब देश और दिल्ली में एक जैसी सरकार हो। बहरहाल, इस बातचीत में सबसे दिलचस्प था लोगों का चुनाव के प्रति उत्साह।