दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली
नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खड़े हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ युवा नेता सुनील यादव को खड़ा किया है, जबकि कांग्रेस ने इस सीट से रोमेश सबरवाल को टिकट दिया है। नई दिल्ली में केजरीवाल को टक्कर देने के लिए कुल 27 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं, जिनमें कैब चालक से लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तक शामिल हैं।