फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: तेज हुआ दंगल, सनी से लेकर खली तक, सूरमाओं ने लगाया दम

Thu, 06 Feb 2020 04:16 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: चुनाव प्रचार में जुटे सूरमा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। पार्टियों के धुआंधार प्रचार से दिल्ली की सड़कों से लेकर गली मोहल्ले तक चुनावी रंग चढ़ गया है। कहीं रोड शो चल रहा है, कहीं भारी भीड़ के सामने नेताजी भाषण दे रहे हैं तो कहीं उम्मीदवार घर-घर दरवाजा खटखटा कर वोट मांग रहे हैं।  ऐसे में राजधानी का नजारा देखने लायक है। यहां देखें प्रचार के अंतिम चरण की कुछ दिलचस्प तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
कई इलाकों में अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल द्वारा प्रचार कराए जाने की मांग लगातार उठ रही थी। आज सनी देओल भी प्रचार के लिए मैदान में कूद पड़े। उन्होंने उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए रोड शो किया। इस दौरान उन्हें देख भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुट गई। सनी ने सभी से कमल का बटन दबाकर भाजपा को वोट देने की अपील की।
 
विज्ञापन

3 of 7
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: शाह का रोड शो - फोटो : ANI
गृहमंत्री अमित शाह भी पार्टी के लिए लगातार जुटे हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने समर्थकों के साथ सीमापुरी इलाके में रोड शो किया। अमित शाह पिछले कई दिनों से दिन-रात भाजपा के प्रचार में लगे हुए हैं। आज उनके साथ लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान और मनोज तिवारी भी नजर आए।
 

4 of 7
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
आप आदमी पार्टी के लिए केजरीवाल भी लगातार रोड शो कर रहे हैं। आज उन्होंने शाहीन बाग पर बहस करने के लिए भाजपा और अमित शाह को खुली चुनौती दे डाली।
विज्ञापन

5 of 7
बग्गा के लिए प्रचार करते शाह - फोटो : ANI
हरिनगर में भाजपा प्रत्याशी तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के लिए अमित शाह ने रोड शो किया। इस दौरान अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: प्रचार में पहुंचे खली - फोटो : अमर उजाला
वहीं भाजपा ने रेसलर महाबली खली को भी चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतार दिया है। बुधवार को खली ने चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुमन गुप्ता के लिए मजनू का टिला इलाके में रोड शो कर वोटों की अपील की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: आप दफ्तर पहुंचे बग्गा - फोटो : Social Media
वहीं कल चुनाव प्रचार करते हुए हरिनगर से भाजपा उम्मीदवार तेजिंदर पाल सिंह बग्गा आम आदमी पार्टी के कार्यालय पहुंच गए थे। वहां पहुंच कर बग्गा ने 'आप' कार्यकर्ताओं से भाजपा को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें