दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की ताकत दिखाने के लिए राजधानी के मतदाता सुबह आठ बजे से ही कतार में खड़े हैं। सभी 70 सीटों पर आज एक साथ मतदान हो रहा है। न केवल आम जनता, बल्कि तमाम नेता-राजनेता भी आज लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं। यहां देखें अबतक किस नेता-राजनेता ने कहां किया मतदान-
विज्ञापन
2 of 25
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया मतदान
- फोटो : ANI
नई दिल्ली विधानसभा सीट के कमराज लेन स्थित पोलिंग बूथ पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मतदान किया।
विज्ञापन
3 of 25
लाल कृष्ण आडवाणी ने किया मतदान
- फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ मतदान करने के लिए औरंगजेब लेन स्थित पोलिंग बूथ पहुंचे।
4 of 25
गौतम गंभीर ने भी डाला वोट
- फोटो : पीटीआई
पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी आज मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ रहीं।
विज्ञापन
5 of 25
वोट डालने पहुंचे रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय स्थित बूथ में मतदान किया।
विज्ञापन
6 of 25
सुनील अरोड़ा ने डाला वोट
- फोटो : ANI
नई दिल्ली सीट के निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने वोट डाला।
विज्ञापन
7 of 25
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली विधानसभा के पोलिंग बूथ पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल के साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटा पुलकित और माता-पिता भी मौजूद रहे।
8 of 25
वोट डालने पहुंचीं तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री तापसी पन्नू भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचीं। इस दौरान उनके माता-पिता और बहन भी साथ नजर आईं।
9 of 25
मनीष सिसोदिया ने किया मतदान
- फोटो : पीटीआई
पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया पत्नी सीमा सिसोदिया के साथ पांडव नगर स्थित एमसीडी स्कूल में वोट डालने पहुंचे।
10 of 25
हामिद अंसारी और राम लाल पहुंचे मतदान केंद्र
- फोटो : ANI
पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और आरएसएस नेता राम लाल नई दिल्ली विधानसभा सीट के निर्माण भवन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। यहां से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सबरवाल ताल ठोक रहे हैं।
11 of 25
राघव चड्ढा ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
रजिंदर नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा बाल विद्या मंदिर पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे।
12 of 25
स्वाति मालीवाल ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी सिवाल लाइंस के पोलिंग बूथ में सुबह सवेरे वोट डाला।
13 of 25
डॉ. हर्षवर्धन ने किया मतदान
- फोटो : ANI
दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित रतन डीएवी पब्लिक स्कूल में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन मतदान करने के लिए पहुंचे। यहां से भारतीय जनता पार्टी के अनिल गोयल, कांग्रेस प्रत्याशी अशोक वालिया और आम आदमी पार्टी के एसके बग्गा मैदान में हैं।
14 of 25
पत्नी माला बैजल के साथ अनिल बैजल
- फोटो : ANI
ग्रेटर कैलाश के पोलिंग स्टेशन पर दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल पत्नी माला बैजल के साथ मतदान करने पहुंचे। यहां से आम आदमी पार्टी ने सौरव भारद्वाज को उतारा है। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर पवार से है।
15 of 25
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: मतदान करने पहुंचे विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तुगलक क्रेसेंट के एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्युमैनिटीज एजुकेशन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मतदान हर नागरिक का मूल अधिकार है। इसमें अपना योगदान देना आवश्यक है।
16 of 25
अलका लांबा ने किया वोट
- फोटो : अमर उजाला
चांदनी चौक विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भी आज मतदान किया।
17 of 25
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: मतदान करने पहुंचे प्रवेश वर्मा
- फोटो : ANI
मटियाला विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनका परिवर भी मौजूद रहा।
18 of 25
मतदान करने पहुंचीं जस्टिस आर भानुमति
- फोटो : ANI
जस्टिस आर भानुमति तुगलक क्रेसेंट के एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्युमैनिटीज एजुकेशन स्थित पोलिंग बूथ में मतदान के लिए पहुंचीं।
19 of 25
हरदीप सिंह पुरी
- फोटो : अमर उजाला
नागरिक उड्डयन और आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
20 of 25
मिनाक्षी लेखी
- फोटो : ANI
दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 स्थित पोलिंग में भाजपा सांसद मिनाक्षी लेखी भी मतदान करने पहुंचीं।
21 of 25
मनमोहन सिंह ने डाला वोट
- फोटो : पीटीआई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने निर्माण भवन स्थित पोलिंग बूथ में मतदान किया।
22 of 25
वोट डालने पहुंचीं सोनिया गांधी-प्रियंका गांधी
- फोटो : पीटीआई
वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी एक साथ नई दिल्ली विधानसभा सीट के निर्माण भवन के बूथ संख्या 114 और 116 में वोट डालने पहुंचीं।
23 of 25
अशोक लवासा और डॉ. करण सिंह
- फोटो : ANI
दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में चुनाव अधिकारी अशोक लवासा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. करण सिंह ने मतदान किया।
24 of 25
पति और बेटे के साथ प्रियंका ने डाला वोट
- फोटो : ANI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे के रेहान के साथ लोधी एस्टेट के पोलिंग बूथ पर मतदान किया। रेहान वाड्रा ने इस बार अपना पहला वोट डाला है।