shaheen bagh
- फोटो : अमर उजाला
शाहीन बाग, राष्ट्रवाद, हिंदू-मुस्लिम का शोर
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 कई मायनों में अहम है। जहां एक तरफ पहली बार केजरीवाल सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अपने काम पर वोट मांग रही है। तो दूसरी ओर भाजपा अपने 21 साल के वनवास को खत्म करना चाहती है। भाजपा ने चुनाव प्रचार की शुरुआत केंद्र सरकार के काम पर वोट मांगने से की थी। मगर अंत तक यह चुनाव केवल शाहीन बाग, राष्ट्रवाद, हिंदू - मुस्लिम और पाकिस्तान तक सिमटकर रह गया। पूरे चुनाव में असल मुद्दे कहीं दबे नजर आए, पक्ष या विपक्ष किसी ने भी असल मुद्दों पर बात करना जरूरी नहीं समझा।