फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो-एक्सपो 2020 की झलकियांः कहीं ब्लैक में बिके पास, कहीं डेढ़ घंटे तक हुआ शाहरुख का इंतजार

Fri, 07 Feb 2020 12:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : एसपी सिंह
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट स्थित ऑटो एक्सपो-2020 में दूसरे दिन फैमिली कार, कांपेक्ट एसयूवी, ई स्कूटी, बाइक और इलेक्ट्रिक बसों को पेश किया गया। पहले दिन फॉक्सवैगन, मर्सिडीज बेंज, हुंडई, मारुति सुजूकी आदि ऑटोमोबाइल कंपनियों ने सेडॉन, एसयूवी, हैचबैक और प्रीमियम कारों को उतारकर रफ्तार का रोमांच दिखाया। वहीं, दूसरे दिन कंपनियों ने पारिवारिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटी आदि से लोगों को लुभाने का प्रयास किया है। इनमें आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित सफर की सौगात देने का दावा कंपनियां कर रहीं हैं। देखें दूसरे दिन गाड़ियों के लॉन्च से हटकर क्या-क्या हुआ जो रहा मजेदार...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : एसपी सिंह
एक्सपो के बाहर ब्लैक में बिके पास
ऑटो एक्सपो का आगाज बुधवार से हो चुका है, लेकिन पहले दो दिन मीडिया और पास से लोगों को प्रवेश दिया गया। इन दो दिनों के टिकट उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में दोनों दिनों के पास को एक्सपो के बाहर ब्लैक में बेचा गया। ये पास 200 से लेकर 700 रुपये तक ब्लैक में बेचे गए। बता दें कि एक्सपो में प्रवेश के लिए इन तरह ही टिकट उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 350, 450 और 750 रुपये है। सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 11:30 बजे के बाद एक्सपो में जाना है तो आपको 350 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, इन्हीं दिनों में सुबह 11:30 बजे से पहले एंट्री करना चाहते हैं तो 450 रुपये में टिकट खरीदनी होगी। जबकि शनिवार और रविवार को 750 रुपये में टिकट उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ को देख ली राहत की सांस
ऑटो एक्सपो में बृहस्पतिवार को काफी भीड़ रही। जिसको देखकर आयोजकों ने राहत की सांस ली है। आयोजकों को उम्मीद है कि शुक्रवार को आम लोगों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। इसके बाद लाखों की संख्या में लोग ऑटो एक्सपो देखने आएंगे। 

4 of 5
हुंडई की क्रेटा के लॉन्च पर पहुंचे शाहरुख खान - फोटो : एसपी सिंह
डेढ़ घंटे तक किया शाहरूख का इंतजार
ऑटो एक्सपो में बृहस्पतिवार को हुंडई के पवेलियन पर अभिनेता शाहरूख खान पहुंचे। उनको देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पवेलियन के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, शाहरूख खान को पवेलियन के पीछे की तरफ से निकलना था। वहां उनकी कार खड़ी थी। वहीं पर करीब डेढ़ घंटे तक लोगों ने अपने सुपर स्टार की झलक पाने के लिए इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : एसपी सिंह
जाम से निपटना होगा मुश्किल
पहले दिन ऑटो एक्सपो में भीड़ नहीं दिखी। इस कारण बाहर की सड़कें खाली रहीं, लेकिन दूसरे दिन बड़ी संख्या में दर्शक ऑटो एक्सपो देखने पहुंचे। इस कारण गोल चक्कर पर जाम लगा गया। हालांकि, यहां पर पुलिस बल और यातायात कर्मी मौजूद थे, लेकिन इसके बाद भी वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। उधर, पार्किंग के पास भी वाहनों की रफ्तार मंद रही। शुक्रवार को स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें