17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती का मंगलवार को उनकी दो महिला सहयोगियों से आमना-सामना कराया गया, जिन्होंने कथित तौर पर पीड़ितों को धमकाया और उन्हें अपने अश्लील संदेश डिलीट करने के लिए मजबूर किया था।
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज में 17 छात्राओं से यौन शोषण करने का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पूछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है।
बाबा को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पूछताछ के दौरान बाबा लगातार झूठ बोल रहा है। चैतन्यानंद सरस्वती की दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लेकर बाबा से उनका आमना-सामना करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 10
चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार
- फोटो : एएनआई
पुलिस को बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के चैट्स मिलीं हैं। बाबा इन चैट्स में लड़कियों को झांसा देकर बरगलाने की कोशिश कर रहा है और प्रलोभन दे रहा है। चैतन्यानंद सरस्वती ने कई एयरहोस्टेस के साथ फोटो खिंचवाकर अपने फोन में रखे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी बाबा गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कई लड़कियों के मोबाइल डीपी के स्क्रीन शॉट्स बाबा ने अपने मोबाइल फोन में रखे हुए थे। चैतन्यानंद सरस्वती दिल्ली पुलिस के सवालों के गोलमोल जवाब दे रहा है। सख्ती से पूछताछ और बाबा के खिलाफ मौजूद सबूतों को दिखाने पर ही बाबा दिल्ली पुलिस के सवालों के जवाब देता है। पूछताछ में चैतन्यानंद सरस्वती के फर्जीवाड़े का लगातार खुलासा हो रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के फोन में एयरहोस्टेस के साथ उनकी कई तस्वीरें और महिलाओं की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) के स्क्रीनशॉट भी थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि "स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की दो महिला सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है और उनका स्वामी चैतन्यानंद से आमना-सामना कराया जा रहा है। ये दोनों कल पूछताछ में शामिल हुई थीं और आज उन्हें फिर बुलाया गया है।
विज्ञापन
5 of 10
आरोपी चिन्यमानंद
- फोटो : एएनआई
पुलिस को उनके मोबाइल फोन पर लड़कियों के साथ कई चैट मिली हैं। चैट से पता चलता है कि वह लड़कियों को लुभाने और अपने साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 10
चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार
- फोटो : एएनआई
अधिकारी ने कहा कि सरस्वती जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और पूछताछकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है और वे गोलमोल जवाब दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में अलग-अलग पदों पर कार्यरत उनकी दो महिला सहयोगियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के तहत उनका आमना-सामना कराया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 10
चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार
- फोटो : एएनआई
पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया आरोपी, एक कमरे में अपराधियों के साथ कैसे रहूंगा?
इससे पहले, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज में 17 छात्राओं से यौन शोषण करने का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी की लॉकअप में पहली रात करवटें बदलते हुए गुजरी। पुलिस वालों से वह फर्राटेदार अंग्रेजी में गुहार लगता रहा कि मुझे बाहर निकालों, मैं एक कमरे में इन अपराधियों के साथ कैसे रहूंगा। पुलिस ने उसकी मांग अनसुनी कर दी तो उसने व्रत होने की वजह से फलाहार मांगा, जिसे पुलिस ने उपलब्ध करवाया।
स्वामी करोड़ों रुपये की संपत्ति का मालिक है लिहाजा उसके लिए एक रात वसंतकुंज पुलिस स्टेशन के लॉकअप में रात गुजारना बेहद कष्टकारी रहा। अभी तो एक ही रात बीती है ऐसी उसे अभी चार और रात गुजारनी है। लॉकअप में उसके साथ शांतिभंग के करने के अन्य आरोपी और नशा करने वाले भी बंद हैं।
9 of 10
इसी होटल में ठहरा था चैतन्यानंद सरस्वती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी चैतन्यानंद ने नवरात्रों के व्रत रखे हैं। उसने सुबह के समय खाने के लिए फलों की मांग की और रात को व्रत वाला खाना मांगा। पुलिस ने आरोपी को सुबह के समय फल दिए जबकि शाम को सांवा के चावलों की खीर दी।
इसी कमरे में ठहरा था चैतन्यानंद सरस्वती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओडिशा नहीं पश्चिम बंगाल का निवासी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी स्वामी सिलीगुड़ी, पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है। शुरू में बताया गया था कि वह उड़िशा का रहने वाला है। उसके पास दो पासपोर्ट होने की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में पता लगा कि शिकागो आदि से पढ़ाई कर डिग्री लेने का आरोपी जो दावा कर रहा है वह गलत है।