फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले ही फूलने लगा दिल्ली का दम, प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

Sat, 14 Nov 2020 02:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शनिवार सुबह दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : ANI
दिल्ली एनसीआर में हवा की दिशा में हो रहे बदलाव के कारण एक बार फिर यहां की वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई। दिशा में बदलाव और रफ्तार में कमी होने की वजह से औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 339 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले 314 और गुरुवार को यह 344 था। 

 
विज्ञापन

2 of 5
लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी - फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद की हवा 382 एक्यूआई के साथ सबसे खराब श्रेणी में रही। बुराड़ी निवासी एक व्यक्ति ने आज सुबह प्रदूषण के कारण हो रही परेशानी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रदूषण के कारण मुझे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। इसका कोई पूर्णकालिक समाधान खोजना पड़ेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : ANI
गुरुवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलने की 1,447 घटनाएं हुईं। इससे उत्पन्न पीएम 2.5 की प्रदूषण में करीब 14 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई। एक दिन पहले पराली के धुएं की हिस्सेदारी पांच फीसदी से भी कम दर्ज की गई थी।

 

4 of 5
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : ANI
प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्वों में शामिल पीएम10 और पीएम 2.5 के सूक्ष्म कणों में भी इजाफा हुआ है। पीएम10 का स्तर 299 रहा और पीएम 2.5 का स्तर 168 रहा। पीएम10 का स्तर 100 से कम व पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
दिवाली से एक दिन पहले शुक्रवार से ही दिल्ली-एनसीआर के शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। शुक्रवार को सवेरे हालात ठीक थे पर शाम होते होते धुएं और धूल की चादर छाने लगी। सांस के रोगियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई शहरों में बेहद खराब रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें