फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बहुत खराब हुई हवा, एनसीआर के शहरों में हालत गंभीर

Sat, 22 Dec 2018 02:12 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
तापमान गिरने और धुंध बढ़ने के कारण एक बार फिर दिल्ली समेत एनसीआर शहरों की हवा बिगड़ने लगी है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब स्तर पर बरकरार है। वहीं एनसीआर में गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा की हवा गुणवत्ता में गंभीर स्तर का प्रदूषण घुल गया है। सिर्फ गुरुग्राम की हवा दो स्तर नीचे खराब स्तर पर बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा है कि मौसम में बदलाव के कारण अगले दो दिन वायु गुणवत्ता और बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है
सीपीसीबी की 24 घंटे वाली औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 386 (बहुत  खराब श्रेणी) में रिकॉर्ड किया गया। वहीं गाजियाबाद का एक्यूआई 407 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 407 गंभीर श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। वहीं नोएडा का एक्यूआई 394, जबकि गुरुग्राम का एक्यूआई 223 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, फरीदाबाद का एक्यूआई 370 रिकॉर्ड किया गया।  
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
0 से 50 का एक्यूआई अच्छी हवा, 51 से 100 का एक्यूआई संतोषजनक, 101 से 200 का एक्यूआई मध्यम व 201 से 300 का एक्यूआई खराब, 301 से 400 का एक्यूआई बहुत खराब व 401 से 500 का एक्यूआई गंभीर स्तर का प्रदूषण प्रदर्शित करता है।      

4 of 5
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
पीएम कण बहुत खराब स्तर पर  
दिल्ली-एनसीआर की हवा में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 का स्तर भी बहुत खराब श्रेणी पर पहुंच गया है। शुक्रवार की रात आठ बजे पीएम 2.5 का स्तर 229 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का स्तर 384 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकॉर्ड किया गया। पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 और पीएम 10 का स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होता है। इस लिहाज से पीएम कण गंभीर स्तर के करीब पहुंच गए हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi Air
हेल्थ एडवाइजरी में किया गया आगाह 
सीपीसीबी ने कहा है कि खुले वातावरण में परिश्रम वाले कार्य करने से बचें। गंभीर स्तर के प्रदूषण वाली हवा में मास्क का इस्तेमाल करें। यह आपको बीमार बना सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें