दिल्ली एक बार फिर से धुंध की चादर में ढकी।
- फोटो : अमर उजाला
छह इलाकों में गंभीर वायु गुणवत्ता
बावाना, नेहरू नगर, रोहिणी, द्वारका सेक्टर-आठ सहित छह इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। साथ ही, आनंद विहार, अशोक विहार, आरके पुरम व पंजाबी बाग समेत 23 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 13.085 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.201 फीसदी रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 4000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 300 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। साथ ही, मिक्सिंग डेप्थ 1450 मीटर दर्ज की गई।