हौजखास के पॉश इलाके पंचशील पार्क में एक एयर होस्टेस अनीसिया की दूसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने से मौत हो गई। एक तरफ तो पुलिस अपनी शुरुआती जांच में इसे सुसाइड का मामला मान रही है, वहीं मृतका अनीसिया के परिवार के लोग इसे हत्या का मामला कह रहे हैं। इसी बीच पुलिस को अपनी तफ्तीश में कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे हैं जो अनीसिया की मौत को आत्महत्या साबित कर सकते हैं। अनीसिया और मयंक के बैंक खातों को भी सील कर दिया गया है।