फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर होस्टेस मौत मामले में बड़ा खुलासा, ऐसा सच आया सामने हिल गई पुलिस

Fri, 20 Jul 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
दिल्ली की एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा मौत से एक महीने पहले से कितनी ज्यादा परेशान थीं और उनके दिमाग में किस-किस तरह के विचार चल रहे थे ये उनकी दोस्त के एक बयान से ही समझा जा सकता है। अनीसिया की दोस्त ने उनकी मानसिक स्थिति के बारे में कई बातें बताई हैं और जानकारी दी है कि अनीसिया एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
anissia murder
नाम न बताने की शर्त पर अनीसिया की एक दोस्त ने बताया है कि वो अपने पति से तलाक लेने और किसी अन्य घर में जाने के बारे में सोच रही थी। गौरतलब है कि एयर होस्टेस को एक महीने पहले ही ये बात पता चली थी कि उसका पति मयंक तलाकशुदा है। अनीसिया ने ये भी दावा किया कि वह आत्महत्या जैसा फैसला नहीं ले सकती क्योंकि वह अपनी शादी को खत्म करने की सोच रही थी। जिस दिन अनीसिया की मौत हुई उस दिन उसके पति ने मुझे दोपहर करीब 1:30 बजे कॉल किया था और वह डरा हुआ लग रहा था। जब मैंने उससे पूछा कि अनीसिया कैसी है तो वो बोला कि वह उसके साथ है और फोन को स्पीकर पर रख दिया।
विज्ञापन

3 of 9
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
अनीसिया की सहेली ने आगे बताया कि जब उसके पति ने फोन स्पीकर पर रखा तो उसने दोनों को समझाया कि,  'अगर तुम दोनों अपनी शादी खत्म करने की सोच रहे हो तो पहले किसी विशेषज्ञ की राय लो क्योंकि हम तुम्हारे दोस्त हैं और हम तुम्हें सिर्फ सलाह दे सकते हैं।'

4 of 9
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
हालांकि दोपहर 3:56 बजे अनीसिया की दोस्त को व्हाट्सऐप पर उसका एक मैसेज मिला कि, 'मुझे कमरे में लॉक कर दिया गया है। कृपया मेरी मदद करो। पुलिस को बुलाओ। अभी मुझे अपना फोन मिला है।' अनीसिया के इस मैसेज पर उसकी दोस्त ने उसे बताया कि वह अभी नहीं आ सकती क्योंकि वह शहर से बाहर है। उसने कहा कि फिर भी अनीसिया मदद के लिए गुहार लगाती रही।
विज्ञापन

5 of 9
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
अनीसिया की दोस्त ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि उसके इस मैसेज के बाद उसने एयर होस्टेस को फोन किया और कहा कि तुम घर छोड़ दो। और एक दोस्त के घर चली जाओ। तब उसने बताया कि वह मुझे उस पर ले आया है कि मैं जो कुछ हो गया है उसे ठीक नहीं कर सकती। 
विज्ञापन

6 of 9
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
अनीसिया की दोस्त ने इस मामले में आशंका जताते हुए कहा कि वह ऐसा कदम नहीं उठा सकती थी। वह बहुत मजबूत थी। शनिवार को उसकी फ्लाइट थी और उसने अपना सामान पैक कर लिया था। वह बहुत उत्साहित थी और पिछले दो महीनों से उसने मन बना लिया था कि वह अपनी शादी खत्म कर देगी और तलाक के लिए वकील से संपर्क भी कर चुकी थी। यहां तक कि वो रिएल एस्टेट एजेंट से भी ईस्ट ऑफ कैलाश में मकान खरीदने के लिए संपर्क में थी।
विज्ञापन

7 of 9
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
एयर होस्टेस की दोस्त ने बताया कि अनीसिया और मयंक की शादी में परेशानियां जरूर थीं और दोनों ने एक दूसरे को स्पेस देने की बात सुनिश्चित की थी। मयंक घर से निकल चुका था और अपने माता-पिता के पास रहता था। अनीसिया की मौत से सिर्फ दो तीन दिन पहले ही मयंक दोबारा वापस आ गया था। सहेली ने बताया कि उसे मयंक के गुस्से के बारे में 6 महीने पहले ही पता चला।

8 of 9
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
अनीसिया की सहेली ने बताया कि वैसे तो अनीसिया अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करती थी लेकिन कुछ महीने पहले से उसने बोलना शुरू कर दिया था। अनीसिया ने अपने कुछ चोट के निशान के फोटो अपने कुछ दोस्तों को भेजे थे। मुझे इस बारे में 6 महीने पहले इसलिए पता चला क्योंकि उसने मुझसे सलाह मांगी थी।
विज्ञापन

9 of 9
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
अनीसिया अपने दोस्तों से सलाह मांगती थी और अकसर ही ये कहती थी कि ये शादी है और मुझे इसे बनाए रखना ही होगा क्योंकि हमें ऐसा ही सिखाया गया है। सहेली ने बताया कि उसके कुछ दोस्त उसे शादी बचाने की सलाह देते थे तो कुछ शादी खत्म करने के लिए कहते थे। शुरुआत में तो इस सब को लेकर कंफ्यूज थी लेकिन पिछले कुछ महीनों में उसने अपना दिमाग क्लियर कर लिया था कि उसे इस रिश्ते को खत्म करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें