दिल्ली की एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा मौत मामले में नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कुछ सनसनीखेज खुलासे हैं। इस खुलासे के बाद इस केस की जांच की दिशा में भी काफी बदलाव आ सकता है। अनीसिया जो जर्मन एयरलाइन्स लुफ्थांसा में एयर होस्टेस थीं उनकी मौत कथित रूप से 13 जुलाई को अपनी छत से गिरने की वजह से हुई। अनीसिया की हत्या के आरोप में उसका पति और सास-ससुर पुलिस हिरासत में हैं।