दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 53 वर्षीय फैशन डिजाइनर माला लखानी और उनके सहायक की बुधवार रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान फैशन डिजाइनर माला लखानी और सहायक बहादुर के रूप में हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट सीपी अजय चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना बुधवार देर रात 10-12 बजे के बीच की है। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी दर्जी ने खुद सामने आकर अपना जुर्म कबूला है और मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है...
विज्ञापन
2 of 10
mala lakhani
- फोटो : ani
ज्वाइंट सीपी अजय चौधरी ने बताया कि फैशन डिजाइनर के दर्जी राहुल ने खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि इस घटना का खुलासा तब हुआ जब रात करीब 2.45 बजे माला का दर्जी राहुल थाने पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 10
mala lakhani
- फोटो : फेसबुक से
राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने माला और उसके नौकर बहादुर की चाकू से घोंपकर कर हत्या कर दी है। राहुल ने थाने में ये भी बताया कि इस वारदात को उसने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर अंजाम दिया।
4 of 10
mala lakhani
- फोटो : mala lakhani
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर अजय चौधरी ने जानकारी दी कि राहुल माला लखानी के यहां पिछले साढ़े तीन साल से काम कर रहा है। उसने इस वारदात को लूटपाट के इरादे से अंजाम दिया । इसके लिए उसने पहले ही योजना बना रखी थी।
विज्ञापन
5 of 10
mala lakhani
- फोटो : फेसबुक से
दर्जी राहुल ने एक कपड़ा तैयार कर रखा था जिसे दिखाने का बहाना बनाकर उसने माला को बुलाया और चाकू से घोंपकर उनकी हत्या की। लेकिन इस बीच उनका नौकर बहादुर आ गया।
विज्ञापन
6 of 10
mala lakhani
- फोटो : फेसबुक से
बहादुर उनके राज का फाश न कर दे इसलिए उन तीनों ने बहादुर की भी हत्या कर दी। इसके बाद राहुल और उसके साथियों ने घर में लूटपाट की और माला लखानी की हुंडई गाड़ी भी लूट ले गए।
विज्ञापन
7 of 10
mala lakhani
- फोटो : अमर उजाला
बाद में इन लोगों ने गाड़ी से जाकर घर से लूटे गए माल को कई जगह छिपाया। लेकिन जब इन्हें लगा कि यह पुलिस से नहीं बच पाएंगे तो डरकर ये तीनों खुद थाने गए और पुलिस के आगे अपना जुर्म कबूल कर लिया।
8 of 10
mala lakhani
- फोटो : फेसबुक से
राहुल और उसके साथियों ने पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी और उन्हीं की निशानदेही पर पुलिस ने माला के घर से लूटे गए गहने और उनकी गाड़ी को बरामद कर लिया है।
9 of 10
mala lakhani
- फोटो : फेसबुक से
ज्वाइंट सीपी अजय चौधरी ने बताया कि अभी पुलिस गहने के अलावा जो अन्य कीमती सामान थे उन्हें बरामद करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस को अभी तक वो चाकू भी नहीं मिला है जिससे माला लखानी और उनके नौकर की हत्या की गई।
पुलिस ने बताया है कि इस घटना की योजना 10 दिन पहले ही बना ली गई थी और बुधवार रात इसे अंजाम दिया गया। माला की बहन को ये खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना था कि अगर चोरी करनी थी तो करके चले जाते लेकिन मेरी बहन को क्यों मारा।