फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी से दिल्ली में आ सकती बाढ़, प्रशासन ने जारी किया ये अलर्ट

Sun, 29 Jul 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
yamuna river flood - फोटो : ani
बाढ़ और बारिश के चलते कई राज्यों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिल्ली में शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर 205.40 मीटर पहुंच गया जोकि खतरे के निशान से 0.57 मीटर ऊपर है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है और कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पढ़ें क्या हैं वो अलर्ट और प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के क्या इंतजाम किए हैं। नदी किनारे जाने से पहले इन अलर्ट को जरूर पढ़ लें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
yamuna river flood - फोटो : ani
यमुना नदी दिल्ली में खतरे के निशान से उपर बह रही है। इसे देखते हुए बचाव और राहत कार्यों के लिए 43 नौका तैनात की गई हैं। कश्मीरी गेट के ओल्ड आयरन ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर ब्रिज के नजदीक पहुंच गया है। अब तक हथनी कुंड से 4 लाख क्यूसेक से भी ज्यादा पानी छोड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन

3 of 10
yamuna river flood - फोटो : ani
एसडीएम ईस्ट अरुण गुप्ता ने बताया कि हथनीकुंड से पानी छोड़े जाने की वजह से आज रात 9 से 11 बजे के बीच में यमुना नदी का जलस्तर 205.4 तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

4 of 10
yamuna river flood - फोटो : ani
एसडीएम के अनुसार प्रशासन लगातार लाउडस्पीकर पर अलर्ट से संबंधित घोषणाएं कर रहा है। नदी से जुड़े सभी इलाकों में सारी घोषणाएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 10
yamuna river flood - फोटो : ani
प्रशासन की ओर से दी गई चेतावनी में कहा गया है कि लोग अपने बच्चों और पशुओं को नदी किनारे न जाने दें। जल्द से जल्द नदी का किनारे वाले इलाकों को छोड़कर ऊपरी इलाके में चले जाएं।
विज्ञापन

6 of 10
yamuna river flood - फोटो : ani
प्रशासन का अलर्ट है कि लोग यमुना में तैराकी के लिए न जाएं। बाढ़ की चपेट में आने वाले 10 संवेदनशील जगहों पर टेंट लगाकर अन्य इंतजाम भी किए हैं।
विज्ञापन

7 of 10
yamuna river flood - फोटो : ani
हरियाणा की तरफ से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसका मतलब ये है कि जल स्तर में और वृद्धि होगी।

8 of 10
yamuna river flood - फोटो : ani
हालांकि विभाग ने कहा कि इससे ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन यमुना के किनारे स्थित गांधी मंडू, न्यू उस्मानपुर, यमुना पुस्ता और सोनिया विहार जैसे निचले इलाकों से लोगों को खाली करवा लिया गया है।

9 of 10
yamuna river flood - फोटो : ani
अपना सामान बांधकर जाता परिवार।
विज्ञापन

10 of 10
yamuna river flood - फोटो : ani
अरुण गुप्ता ने बताया कि बचाव टीम नदी के किनारों के इलाके खाली करा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें