फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दरिंदगी: चश्मदीद का दावा....परिवार के आरोप, कंझावला मामले में अब तक नहीं मिले इन सवालों के जवाब

Tue, 03 Jan 2023 09:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

31 दिसंबर और एक जनवरी की दरमियानी रात होने के बावजूद पुलिस समय से नहीं पहुंच सकी, चश्मदीदों के कई कॉल के बाद भी पुलिस को देर क्यों हुई और शुरुआत में आरोपियों के खिलाफ हल्की कानूनी धाराएं लगाने को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसे में बीते दो दिनों में इस केस में एक्सीडेंट से लेकर जांच और प्रदर्शन तक क्या-क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें यह पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 10
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली नए साल की अल सुबह जिस भयावह कांड की गवाह बनी उसने जनता को एक बार फिर सड़क पर ला दिया है। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नए साल की पूर्व संध्या पर कार से युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले ने राजधानी ही नहीं, पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस केस में शुरू से पुलिस की कार्यशैली और जांच पर सवाल उठ रहे हैं। 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरमियानी रात होने के बावजूद पुलिस समय से नहीं पहुंच सकी, चश्मदीदों के कई कॉल के बाद भी पुलिस को देर क्यों हुई और शुरुआत में आरोपियों के खिलाफ हल्की कानूनी धाराएं लगाने को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसे में बीते दो दिनों में इस केस में एक्सीडेंट से लेकर जांच और प्रदर्शन तक क्या-क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें यह पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 10
Delhi Accident Case - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पी रखी थी शराब
घटना कंझावला इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई जब पीड़िता की स्कूटी कार से टकरा गई और उसके कपड़े एक पहिये में फंस गए, जिससे वह घिसटती चली गई। आरोपियों ने अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने अमित खन्ना के अवंतिका में रहने वाले परिचित से कार ली थी। पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी थी। इसके बाद एक साथी को मंगोलपुरी छोड़ने आए थे। यहां से वह रोहिणी की ओर जा रहे थे। कार के शीशे बंद थे।
विज्ञापन

3 of 10
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
शुरुआत में कार में तेज संगीत बजने की कही गई थी बात
शुरुआत में पुलिस ने कहा था कि कार में तेज संगीत चल रहा था। आरोपियों को सुल्तानपुरी में कार से किसी चीज के टकराने की आवाज आई थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। सड़क खराब होने से उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि कार में युवती फंस गई है। हालांकि अब चश्मदीदों ने बताया है कि कार में संगीत नहीं बज रहा था।

4 of 10
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
जोंटी गांव के पास शव फेंककर चले गए आरोपी
सुल्तानपुरी कांड के पांचों आरोपियों ने जब कंझावला रोड पर जोंटी गांव के पास कार रोकी तो उन्होंने युवती को कार में फंसा देखा। आरोपियों ने युवती को कार के नीचे से निकाला और उसे खुले आसमान के नीचे सर्दी में वहीं फेंककर चले गए। युवती के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। सुल्तानपुरी थाने में दर्ज एफआईआर (नंबर-2/23) से ये खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 10
पुलिस ने बरामद की कार - फोटो : अमर उजाला
स्कूटी मिलने की सूचना के बाद से शुरू हुई पुलिस की जांच
दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी पड़ी मिलने की सूचना पर पुलिस ई-7/डी-2 शनि बाजार रोड किशन विहार पहुंची। यहां क्षतिग्रस्त स्कूटी खड़ी मिली। स्कूटी का फ्रंट राइट साइड हिस्सा क्षतिग्रस्त था। पुलिस को मौके पर कोई गवाह नहीं मिला। मौके पर एक जूता पड़ा मिला। स्कूटी का मालिकाना निकलवाया गया तो पता लगा कि स्कूटी एम-ब्लॉक, मंगोलपुरी निवासी रेखा के नाम रजिस्टर्ड है। पता लगा कि वह पांच वर्ष पहले घर खाली करके चले गए हैं। इसके बाद सुल्तानपुरी थाना पुलिस को रोहिणी जिले से तीन पीसीआर कॉल मिलीं। सूचना दी गई कि वाई प्वाइंट, हनुमान मंदिर के पास जोंटी गांव के पास कंझावला रोड पर युवती नग्न अवस्था में पड़ी हुई है। पुलिस को बेलेनो कार का नंबर मिल गया। पुलिस ने युवती को एसजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कार के नंबर से गिरफ्तार हुए आरोपी
कॉलर से मिले रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पता लगा कि कार सेक्टर-एक, रोहिणी निवासी आशुतोष की है। आशुतोष ने बताया कि कार को उसका दोस्त अमित खन्ना व दीपक खन्ना 31 दिसंबर को शाम सात बजे मांगकर ले गए थे। दीपक व अमित ने आशुतोष को बताया था कि किशन विहार में एक लड़की का एक्सीडेंट हो गया है। कंझावला रोड पर पता चला कि कार के नीचे लड़की फंसी हुई है। इन्होंने लड़की को कार के नीचे से निकाला और और उसे वहीं फेंककर चले गए। कार को दीपक चला रहा था।
विज्ञापन

7 of 10
Delhi case - फोटो : अमर उजाला
घटना सामने आने के बाद शुरू हुई राजनीति, लोग उतरे सड़क पर
घटना सामने आने के बाद से इस पर राजनीति शुरू हो गई है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने सोमवार को राजनिवास का घेराव किया, वहीं आप विधायक राखी बिड़ला को भी थाने पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। जहां एलजी ने घटना को लेकर अवसरवादी रवैया न अपनाने की अपील की वहीं आप ने एलजी व दिल्ली पर लचर कानून व्यवस्था के आरोप लगाए।

8 of 10
दिल्ली में राजनिवास के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : भूपिंदर सिंह
लोगों के प्रदर्शन के बाद जोड़ी गईं धाराएं
एफआईआर में हल्की धारा जोड़ने के बाद दिल्ली के लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में लोगों ने सुल्तानपुरी थाने के सामने घंटों प्रदर्शन किया। इलाके में अर्द्धसैनिक बलों के अलावा पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों के गुस्से व उपराज्यपाल वीके सक्सेना की नाराजगी के बाद सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने सोमवार को एफआईआर में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) व 120 (आपराधिक षड्यंत्र ) जोड़ दी है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व व्यवस्था-दो) डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने इस घटना को बहुत ही दुखद बताते हुए कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए विशेषज्ञों से कानूनी राय ली जा रही है।

9 of 10
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुल्तानपुरी कांड मामले में संज्ञान लिया है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की देखरेख में विशेष टीम गठित की है। दिल्ली पुलिस इस मामले में जल्द ही दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट देने जा रही है।
विज्ञापन

10 of 10
kanjhawala girl accident - फोटो : अमर उजाला
जानिए इस घटना के बाद पुलिस पर उठ रहे कौन से सवाल...

1. 20-25 किलोमीटर की स्पीड से ही क्यों कार चला रहे थे आरोपी?
2. पुलिस चौकी से कुछ दूर पहले ही क्यों यू-टर्न ले रहे थे आरोपी?
3. बिना शव बांधे 13 किलोमीटर से अधिक तक कैसे घिसटती रही लाश?
4. कार से शव निकालने के बाद उस सड़क पर वापस क्यों नहीं लौटे आरोपी?
5. क्या शव फंसे होने की बात पता होकर भी कार चलाते रहे आरोपी?
6. चश्मदीद के कई बार फोन करने के बाद भी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की?
7. 31 दिसंबर की रात होने के बावजूद क्या पर्याप्त पुलिस बल नहीं कर रहा थी गश्त?
8. 13 किलोमीटर लंबे रास्ते में क्या एक भी पीसीआर वैन ने नहीं देखी कार?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें