फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के गड्ढे में गई एक और जान: परिजनों का आरोप- पुलिस ने आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन ढूंढने में मदद नहीं की

Fri, 06 Feb 2026 02:28 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

जल बोर्ड के एक खुले गड्ढे में गिरकर एक निजी बैंक में कार्यरत युवक कमल की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण कमल की जान बचाई नहीं जा सकी।
विज्ञापन
1 of 7
मृतक का भाई और इसी गड्ढे में गिरने से गई कमल की जान - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले कमल चंदानी (25 वर्ष) के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई ने कहा, उसका भाई एचडीएफसी बैंक की रोहिणी ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर था। हादसे के बाद पर्दे लगाए गए, पहले केवल पीछे वाला पर्दा लगा हुआ था। भाई ने आगे कहा, जब मैंने आखिरी बार कमल से बात की थी तो बोला था कि वह 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा। जब उसने उसे रात 12:30 बजे दोबारा फोन किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। युवक ने कहा कि, इसके बाद हम परेशान हो गए, फिर हमने उसकी तलाश शुरू की। मैं पहले रोहिणी स्थित उसके कार्यालय गया, फिर जनकपुरी पुलिस स्टेशन गया।
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली में बैंक में कार्यरत मैनेजर की जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला
'गुरुवार रात 12.30 बजे बंद हो गया फोन, सुबह शव मिलने की सूचना आई'
मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने हमको इस इलाके में उसकी आखिरी लोकेशन बताई, लेकिन उसे ढूंढने में मदद नहीं की। हम उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। यह घोर लापरवाही है। मेरा भाई पागल नहीं था कि वह जानबूझकर गड्ढे में गाड़ी गिरा दे। रात 1:30 बजे मैंने गड्ढे में जाकर देखा, लेकिन वह उस समय वहां नहीं था। हमने कम से कम छह पुलिस स्टेशनों का पर गए, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। सुबह जब मैंने दोबारा अपने भाई के फोन नंबर पर कॉल किया, तो पुलिस ने फोन उठाया और हमें बताया कि उसका शव गड्ढे से बरामद कर लिया गया है। अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो मेरा भाई आज जीवित होता।
 
विज्ञापन

3 of 7
दिल्ली में बैंक में कार्यरत मैनेजर की जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला

यह है मामला
कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे ऑफिस से घर लौट रहा था। गड्ढे में गिरने के कारण जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार पूरी रात थानों के चक्कर लगाता रहा। परिवार ने जल बोर्ड की लापरवाही की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने नोएडा में इंजीनियर युवराज के साथ हुई घटना की दर्दनाक यादें ताजा कर दी हैं।

 

4 of 7
दिल्ली में बैंक में कार्यरत मैनेजर की जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला
रात का समय था, कमल बाइक से घर लौट रहा था। परिजनों का आरोप है कि गड्ढे को घेरने के लिए केवल एक पर्दा लगा था। आशंका जताई जा रही है कि ऐसे में वह सीधे गड्ढे में गिर गया। गहरे गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली में बैंक में कार्यरत मैनेजर की जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला

परिवार का आरोप है कि अगर सड़क पर सुरक्षा इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था। यह घटना सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं है। यह घटना शहरी अव्यवस्था की तस्वीर को भी उजागर कर रही है।

विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली में बैंक में कार्यरत मैनेजर की जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला

कमल देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार परेशान हो गया। परिजन उसे तलाशते रहे। कई थानों के चक्कर लगाए, लेकिन किसी को उसकी जानकारी नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कमल की बाइक जो गड्ढे से निकाली गई - फोटो : अमर उजाला
सुबह मौत की मिली सूचना
सुबह पुलिस का फोन आया तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक गड्ढे में अपनी बाइक के साथ मृत मिला। परिवार जल बोर्ड की लापरवाही पर सवाल उठा रहा है।  साथ ही हत्या की आशंका भी जता रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




शहरी विकास मंत्री कल करेंगे घटनास्थल का दौरा
दिल्ली सरकार ने उस घटना का संज्ञान लिया है, जिसमें दिल्ली जल बोर्ड द्वारा मरम्मत के काम के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई थी। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री 7 फरवरी को घटनास्थल का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें