फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः तेज रफ्तार BMW ने कैब को मारी टक्कर, 1 की मौत

Wed, 25 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने कैब में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कैब हवा में उछल गई और डिवाइडर से टकरातेे हुए पलट गई। हादसे में कैब चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 8
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरुग्राम स्थित एक फूड कॉन्सेप्ट कंपनी में विश्लेषक की नौकरी करता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने पुष्टि के लिए आरोपी का ब्लड सैंपल लिया है।
विज्ञापन

3 of 8
कार एक्सीडेंट में मृतक मजरूल - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला नजरूल इस्लाम (30) गुरुग्राम में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी अर्जिना व दो बच्चे हैं। वह वैगनआर कार को उबर के साथ अटैच कर चलाता था। रविवार रात वह दक्षिण दिल्ली में सवारियां छोड़कर वापस गुरुग्राम जा रहा था। (फोटो में मृतक नजरुल)

4 of 8
बीएमडब्ल्यू कार का सवार - फोटो : अमर उजाला
जब वह आईआईटी हॉस्टल  बस स्टॉप के सामने फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन नंबर की काले रंग की बीएमडब्ल्यू एसयूबी कार (CH01AZ2534)ने उसकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। (फोटो में बीएमडब्ल्यू ड्राइवर शोएब)
विज्ञापन

5 of 8
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
इससे कैब हवा में उछल गई और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नजरूल को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन

6 of 8
मृतक का पर‌िवार ब‌िलखता हुआ - फोटो : अमर उजाला
चालक शोएब कोहली (24) बीएमडब्ल्यू को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी को पंचशील से गिरफ्तार कर लिया। कार आरोपी की मां के नाम रजिस्टर्ड है। आरोपी के परिवार की चंडीगढ़ में क्रेन व कृषि उपकरण बनाने की फैक्ट्री है।
विज्ञापन

7 of 8
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
आरोपी विदेश में पढ़ाई कर चुका है 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शोएब कोहली के फेसबुक से पता लगता है कि वह विदेश में पढ़ाई कर चुका है। वह पेप्सिको समेत कई कंपनियों में नौकरी कर चुका है। शोएब को तेज स्पीड वाली और महंगी कारें बहुत पसंद हैं। नजरूल के परिजनों का कहना है अगर आरोपी मौके से भागने की बजाय नजरूल को अस्पताल ले जाता तो वह बच सकता था। डॉक्टरों का कहना था कि नजरूल को अस्पताल में काफी देरी से लाया गया था।
विज्ञापन

8 of 8
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
कैब चालकों ने किया प्रदर्शन
सड़क दुर्घटना के विरोध में सैकड़ों कैब चालकों ने सोमवार दोपहर वसंत विहार थाने के सामने प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के समझाने के बाद वे चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें