फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सगे भाइयों ने ले ली एक दूसरे की जान, राहुल की हत्या के बाद आत्महत्या की भी थ्योरी

Tue, 17 Mar 2020 10:04 AM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
सिविल लाइन्स में दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी-दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रविवार देर रात प्रॉपर्टी विवाद में दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान गोली लगने से राहुल नागर (35) और तनुज नागर (26) की मौत हो गई। देर रात संघर्ष में तनुज ने पहले बड़े भाई राहुल के पेट में गोली मारी। इसके बाद पिस्टल की छीना-झपटी में तनुज के सीने में भी गोली लग गई। उसके बाद क्या हुआ और क्यों दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को मौत के घाट उतार दिया और पुलिस किन-किन थ्योरी के आधार पर जांच कर रही है...
विज्ञापन

2 of 9
दीपावली का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
राहुल जान बचाने के लिए भागा तो तनुज ने दोबारा गोली मार दी। बाद में कुछ दूर आगे जाकर तनुज भी गली में गिर गया। दोनों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया। वहां राहुल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तनुज ने एलएनजेपी अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज और हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्टल मिल गई है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दोनों भाई मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के वैद्यपुरा गांव के निवासी थे। वारदात की खबर पाकर वे गांव से दिल्ली पहुंच गए थे।
विज्ञापन

3 of 9
delhi murders - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, राहुल व तनुज परिवार के साथ सिविल लाइंस की भार्गव लेन पर डीडीए फ्लैट कॉलोनी में रहते थे। परिवार में पिता नंदराम नागर उर्फ पप्पू, मां सरला देवी, दो अन्य भाई मोहित उर्फ मोंटी और सिद्धार्थ नागर हैं। राहुल के परिवार में पत्नी लक्ष्मी और दो साल का एक बेटा भी है। नंदराम 30 हजारी कोर्ट से रिटायर हैं, जबकि राहुल फिलहाल साकेत कोर्ट में सरकारी नौकरी पर थे।

4 of 9
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
कुछ समय पूर्व तक राहुल तिमारपुर में पिता के सरकारी फ्लैट में रहता था, लेकिन उनके सेवानिवृत्त होने पर मकान खाली करना पड़ा। वह वापस भार्गव लेन आ गया था। नंदराम के इलाके में पांच-सात मकान हैं, जिनका मोटा किराया आता है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, तनुज नहीं चाहता था कि राहुल घर पर आकर रहे। राहुल को दोबारा सरकारी फ्लैट मिल गया था। उन्हें 25 मार्च को वहां शिफ्ट भी होना था। तनुज को राहुल का घर पर आना-जाना भी पसंद नहीं था।
विज्ञापन

5 of 9
delhi murders - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि रविवार रात करीब 12:05 बजे तनुज घर के बाहर स्कूटी पर रखकर शराब पी रहा था, इसी दौरान राहुल पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई तो तनुज ने अवैध पिस्टल निकालकर उसके पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद राहुल ने तनुज से पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान तनुज की ही पिस्टल से एक गोली उसके सीने में दायीं ओर लग गई। इससे तनुज आग-बबूला हो गया।
विज्ञापन

6 of 9
राहुल नागर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यह देखकर राहुल जान बचाने के लिए अपनी गली से दूसरी गली में भागा। सीसीटीवी में राहुल के जमीन पर गिरने के बाद तनुज एक और गोली उसे मारते हुए दिख रहा है। यह गोली पिस्टल की बैरल में फंसी तो तनुज ने पिस्टल फेंकी और आगे भागने लगा। 10-15 कदम चलने के बाद तनुज जमीन पर गिर गया। गोली चलने के बाद शोर-शराबा हुआ तो पड़ोसी पहुंच गए।
विज्ञापन

7 of 9
तनुज नागर - फोटो : अमर उजाला
दोनों भाइयों की मौत से परिजनों का बुरा हाल
परिजन राहुल को सेंट स्टीफंस अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर तनुज को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तनुज की भी मौत हो गई। एक साथ दो भाइयों की मौत से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए।

8 of 9
delhi murders - फोटो : अमर उजाला
राहुल की हत्या के बाद आत्महत्या की भी थ्योरी
जहां दोनों भाइयों का झगड़ा हुआ, वहां के सीसीटीवी कैमरे पर इत्तफाक से एक कपड़ा गिरा हुआ था। परिवार के कुछ लोगों ने दावा किया कि राहुल को गोली मारने के बाद तनुज ने आत्महत्या की नीयत से खुद के सीने में गोली मार ली। पड़ोसियों व रिश्तेदारों की इस थ्योरी को मानने के लिए पुलिस तैयार नहीं है। घटनास्थल से दो अलग-अलग एंगल से सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। उनके आधार पर आत्महत्या वाली थ्योरी का फिलहाल कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन

9 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खबर सुनकर हैरान हैं वैद्यपुरा के ग्रामीण
राहुल और तनुज के पैतृक गांव वैद्यपुरा के ग्रामीण वारदात की खबर सुनकर हैरान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाई सालों से दिल्ली में ही रह रहे थे। उनकी शिक्षा भी दिल्ली में ही हुई थी। उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली में ही थे। गांव में फिलहाल उनके कुनबे के लोग रहते हैं। दोनों भाई या उनके परिजन खास मौकों पर ही गांव में आते थे। कुनबे के लोग दोनों भाइयों की मौत की खबर सुनकर दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें