निठारी कांड में जहां जिंदा बच्चे गायब हो रहे थे तो वहीं नोएडा शहर के सबसे बड़े कब्रिस्तान से बच्चों के शव गायब होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यह कब्रिस्तान फिल्म सिटी के सामने करीब आठ एकड़ में फैला है। हैरत की बात यह है कि 10 दिन में तीन शव कब्रों से गायब हो चुके हैं। इमाम का दावा है कि और भी कितने ऐसे परिवार हैं जिनके बच्चों के शव कब्र से गायब होंगे, मगर उन परिवार वालों को यह बात पता नहीं है। (सभी फोटो: भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा) (रिपोर्ट:सौरभ श्रीवास्तव /अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन
तस्वीरें: जिंदा नहीं बल्कि कब्रिस्तान से गायब हो रहे हैं बच्चों के शव
2 of 6
फिल्म सिटी के सामने और जीआईपी मॉल के ठीक बगल में शहर का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है। नमाजे जनाजा पढ़ने वाले इमाम मोहम्मद सैयाद ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर-9 निवासी तबरेज के आठ माह के बेटे अल हमद की बीमारी से मौत हो गई। अल हमद के शव को रात में करीब साढ़े 10 बजे कब्रिस्तान में नमाजे जनाजा पढ़ने के बाद दफना दिया गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: जिंदा नहीं बल्कि कब्रिस्तान से गायब हो रहे हैं बच्चों के शव
3 of 6
बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब तबरेज के परिजन अल हमद की कब्र के पास कुरान की आयतें पढ़ने आए तो वहां का मंजर देख उनके होश फाख्ता हो गए। कब्र खुदी हुई थी और वहां से शव गायब था। इस मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई जहां सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची। अल हमद के मामा मो. अरमान ने बताया कि कब्र से गायब शव को देख कर उनकी परेशानी और बढ़ गई क्योंकि 30 सितंबर को भी डेढ़ माह के एक बच्चे का शव भी इसी तरह गायब हुआ था।
तस्वीरें: जिंदा नहीं बल्कि कब्रिस्तान से गायब हो रहे हैं बच्चों के शव
4 of 6
वहीं, हाजी ताज्जुद्दीन ने बताया कि 10 दिन पहले भी कब्रिस्तान के पीछे वाले हिस्से में दफन एक बच्चे का शव गायब हुआ था। उसके परिवार वालों ने भी पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस तब भी मौके पर आई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना की सूचना पाकर उन परिवार के कई सदस्य पहुंचे थे, जिन्होंने हाल ही में अपनों के शवों को कब्र में दफनाया था।
विज्ञापन
तस्वीरें: जिंदा नहीं बल्कि कब्रिस्तान से गायब हो रहे हैं बच्चों के शव
5 of 6
ऐसे में बुधवार को कब्रिस्तान पहुंचे लोगों में रोष देखने को मिला। इमाम सैयाद और हाजी ताज्जुद्दीन का दावा है कि 10 दिनों के भीतर तीन ही नहीं और भी शव कब्र से गायब हुए हैं, यह तब पता चलेगा जब दोबारा कब्र को खोदा जाएगा। ऐसे में शवों को दफनाने वाले परिवार की सहमति लेनी होगी।
तस्वीरें: जिंदा नहीं बल्कि कब्रिस्तान से गायब हो रहे हैं बच्चों के शव
6 of 6
कब्र से गायब होने का यह आश्चर्यजनक मामला है। हर लोगों के जहन में यह सवाल खड़ा हो रहा है जिनके बच्चों के शव कब्र से गायब हो चुके हैं उसका राज क्या है ? कौन हैं वह लोग जो बच्चों के शवों को गायब कर रहे हैं ? आखिर उन शवों का क्या किया जा रहा है। ऐसे कई सवाल हैं जिनके उत्तर पीड़ित परिवार खोज रहा है। आंखों में आंसू लिए पीड़ित परिवार यही कह रहा कि मौत के बाद भी उनके बच्चों को इंसाफ नहीं मिला, बच्चों की आत्मा को शांति नहीं मिली।