फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः स्पा सेंटर में आपत्तिजनक अवस्था में युवतियों के साथ मिले लोग, पड़े छापे, देखें वीडियो

Thu, 05 Sep 2019 05:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
मसाज के नाम पर चलाए जा रहे जिस्मफरोशी के धंधे का एक नया मामला फिर सामने आया है। इसका खुलासा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक छापेमारी में की। उन्होंने राजधानी के नवादा इलाके के दो स्पा सेंटरों में देर रात लाइव छापेमारी की और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी शेयर किया।
विज्ञापन

2 of 10
स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
स्वाति मालीवाल ने एक बाद एक कई ट्वीट कर मसाज पार्लरों में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के साथ ही कुल 9 लड़कियों को छुड़ाया। उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर के हर कमरे में नग्न पुरुष युवतियों के साथ मिले। उन्होंने पुलिस और एमसीडी पर भी सवालिया निशान खड़ा किया।

विज्ञापन

3 of 10
स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
स्वाति मालीवाल ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'मसाज के नाम पर दिल्ली में जिस्म का धंधा चला रखा है ! हम नवादा के जैस्मिन स्पा और जन्नत स्पा पहुंचे तो हैरान रह गए! हर कमरे में लड़की के साथ नंगे आदमी मिले। भारी मात्रा में कंडोम बरामद हुए। मैनेजर और लड़कियों ने कबूला की स्पा में सेक्स रैकट चल रहा है। तुरन्त FIR हो !'

देखें वीडियो-

4 of 10
स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
स्वाति ने एक अन्य ट्वीट में छापेमारी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'नवादा के जैज़्मिन स्पा में स्कूल की छात्रा के साथ कमरे में 2 आदमी नंगे पाए गए। पूछने पे कबूला सेक्स रैकट चल रहा है। कितने घटिया आदमी हैं जो दूसरों की बहनों को ख़ुशी से रौंदते हैं! पुलिस और एमसीडी की नाक के नीचे गोरख धंधा कैसे फल फूल रहा है? कौन जिम्मेदार है? बंद क्यूं नहीं करते?'

विज्ञापन

5 of 10
स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
स्वाति ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने दो स्पा सेंटरों से कुल 9 लड़कियां छुड़ाईं। उन्होंने लिखा, 'हमने नवादा के जन्नत स्पा से 8 & जैज़्मिन स्पा से 1 लड़की बचाई। सबको सेक्स रैकट में झोंका गया है। सभी नंगे लड़कों के साथ बंद कमरों में पायी गयी। उन्होंने माना कि पूरे इलाके के स्पा में ऐसा रैकट चल रहा है। दिल्ली में नए GB रोड रोज बनाए जा रहे हैं। पुलिस और एमसीडी शांत क्यूं है?'

विज्ञापन

6 of 10
स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
स्वाति ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए जानकारी कि इन स्पा सेंटरों से इस्तेमाल किए हुए कंडोम के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामान मिले हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक मोटी रकम पुलिस के आला अधिकारियों तक जा रही है इसलिए यह धंधा चल रहा है।

विज्ञापन

7 of 10
स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
उन्होंने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली को बैंकॉक बना दिया है। स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, 'एमसीडी और दिल्ली पुलिस ने दिल्ली को बैंकॉक बना दिया है। गली गली में मसाज पार्लर खोल दिए हैं। कल हमने देखा वहाँ सैंकड़ों आदमी आते हैं - बच्चे तक आते हैं। कैसे एमसीडी इन घटिया काम के लिए लाइसेंस देती है? कैसे पुलिस आंख बंद कर बैठी है? हफ़्ता कहाम तक जाता है जो सब जान के भी अनजान हैं!'
 
8 of 10
कचरे में मिले इस्तेमाल किए कंडोम - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
एफआईआर करने में ढिलाई कर रही पुलिस पर निशाना साधते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, 'अब तक पुलिस ने जन्नत स्पा & जैज़्मिन स्पा पे FIR नही की! हद हो गयी। सेक्स रैकट चल रहा था मसाज कीं आड़ में, अपने आप FIR करनी चाहिए थी। जब हम पहुंचे, मौके पे सब -लड़की, मैनेजर और कस्टमर लिखित में दे रहे हैं की यहां सेक्स रैकट चल रहा है, तो फिर FIR क्यूं नहीं?'
 
9 of 10
स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
स्वाति ने ये सवाल भी उठाया कि, 'पुलिस ने 18 घंटे बाद भी स्पा पे FIR न की! इसलिए ही दिल्ली बैंकॉक बन रही है! जिस जगह पे वैश्यावृत्ति हो, वो गैर कानूनी है। किसी से धंधा कराना अपराध है। एफआईआर आईटीपीए कानून में मालिक और मैनेजर पे होगी! स्पा को क्यूं बचा रही है पुलिस? एमसीडी भी चुप! माजरा क्या है?'

विज्ञापन

10 of 10
स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़ - फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि उनकी छापेमारी के 18 घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। वो बोलीं, 'नवादा से उत्तम नगर वाली मेन रोड का हाल। हर क़दम पे स्पा रूपी सेक्स रैकट चल रहे है। जब हम पहुँचे तो सब दुकान बंद करके भागे। क्राउन स्पा, गोल्ड स्पा, हॉट स्पा....ये दिल्ली को बैंकॉक नही बना रहे तो क्या कर रहे हैं? हमने डीसीपी द्वारका और तीनो एमसीडी कमिशनर को समन करा है! बंद करो स्पा!'

स्वाति का आरोप है कि पुलिस स्पा सेंटर पर एफआईआर करने के बजाय उनके खिलाफ ही शिकायत दर्ज कर रही है। वह बोलीं, 'पुलिस की बला से स्पा में वैश्यवृति फले फूले! स्पा पे FIR न करने के बहाने-लड़की बालिग और स्पा को लाइसेंस! कानून है वैश्यावृत्ति कराने वाले पे एफआईआर हो! फिर भी स्पा पे एफआईआर नहीं। उलटे हम पर कम्प्लेंट लिख रहे हैं की मारपीट की! शाबाश पुलिस! धमकियों से नही डरते! स्पा बंद करवाएंगे!'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें