फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

विज्ञापन
1 of 15
फरीदाबाद के सुनपेड गांव में मंगलवार की सुबह चार बजे दबंगों ने एक ही दलित परिवार के चार लोगों को जिंदा जला दिया। घायलों में दो की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। (सभी फोटोः योगेश/अमर उजाला)
विज्ञापन

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

2 of 15
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी पीड़ित परिवार से मिलने सुनपेड़ा गांव पहुंचे।
विज्ञापन

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

3 of 15
घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से फोन पर बात की है और उन्हें हिदायत दी कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

4 of 15
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने सुनपेड़ गांव में हुई इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट ‌राज्य सरकार से मांगी है। ताकि इस मामले में हुई लापरवाही सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

5 of 15
मंगलवार की भोर में हुई इस घटना के दौरान पूरा परिवार सो रहा था। उसी वक्त दबंगों ने घर में घुस कर चारों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। दलित पर‌िवार में एक साल की बेटी और चार साल का बेटा था।
विज्ञापन

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

6 of 15
स्थानीय लोगों के मुताबिक दलित परिवार और गांव के ही ठाकुर परिवार के बीच छेड़छाड़ को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में पहले भी तीन लोगों की हत्या हो चुकी है और करीब एक साल से गांव में पुलिस भी तैनात है।
विज्ञापन

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

7 of 15
इस दलित परिवार में दीपेंद्र अपनी पत्नी वीना और दो बच्चों बेटी दिव्या और चार साल के बेटे वैभव के साथ घर में मौजूद था। घटना में दीपेंद्र के दोनों बच्चों की मौत हो गई।

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

8 of 15
महिला की हालत ‌अभी भी गंभीर बनी हुई है। मामले के बारे में पुल‌िस का कहना है कि गांव के ही एक अन्य परिवार से दीपेंद्र के परिवार का झगड़ा चल रहा था।

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

9 of 15
पुलिस का कहना है कि यह कोई जातीय झगड़ा नहीं बल्कि व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम है।

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

10 of 15
दोनों परिवारों में पिछले एक साल से तनाव था। दीपेंद्र का भाई इस विवाद के चलते अभी भी जेल में है।

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

11 of 15
हालांकि इस घटना के बाद पूरे गांव के लोग विरोध में सड़क पर आ गए। जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल गांव में तनाव है लेकिन, स्थिती नियंत्रण में बताई जा रही है।

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

12 of 15
दलित परिवार पर हमले की खबर मिलते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली है।

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

13 of 15
इस घटना के पल-पल के घटनाक्रम पर सीएम ऑफिस नजर बनाए हुए है। असल में दीपेंद्र और इसी गांव में रहने वाले ठाकुर परिवार का पुराना विवाद रहा है। इससे पहले भी इस विवाद में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। इस मामले में दीपेंद्र का भाई पहले ही जेल में है।

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

14 of 15
पुलिस ने मंगलवार को हुई घटना के संबंध में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच गांव वालों का आरोप है कि पुलिस ने अगर सतर्कता बरती होती तो चार लोगों को जिंदा जलाने की घटना को रोका जा सकता था।
विज्ञापन

VIDEO: फरीदाबाद में दलित परिवार पर कहर

15 of 15
गांव वालों की मांग है कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिकर्मियों को बर्खास्त किया जाए।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें