एनडीएमसी ने सोमवार को डलहौजी रोड का नाम बदल दिया। अब इस रोड का नाम औरंगजेब के भाई दारा शिकोह के नाम पर कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
दारा शिकोह मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
खास बात यह है कि डेढ़ वर्ष पहले एनडीएमसी ने औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड किया था। इसके अलावा गत वर्ष रेसकोर्स रोड का नाम बदल लोक कल्याण मार्ग कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
दारा शिकोह मार्ग
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला
एनडीएमसी की विशेष बैठक में सोमवार को राष्ट्रपति भवन के साथ वाले डलहौजी रोड का नाम बदलकर दारा शिकोह रोड कर दिया। दारा शिकोह औरंगजेब का भाई था।
4 of 5
दारा शिकोह मार्ग
- फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला
औरंगजेब ने सत्ता की लड़ाई में दारा शिकोह की हत्या कर दी थी। नई दिल्ली क्षेत्र की सांसद मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पास हुआ।
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर ने बताया कि दारा शिकोह शाहजहां के बड़े बेटे थे, जिन्होंने शांति व सौहार्द सहित हिन्दू धर्म व इस्लाम के अनुयायियों के बीच एकता को बढ़ावा दिया था। वह ललित कला और संगीत के एक महान संरक्षक थे।