फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग बार आई महिला से डांस फ्लोर पर मनचलों ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
सेक्टर-56 में बृहस्पतिवार देर रात एक बार में आई महिला के साथ दो लोगों द्वारा छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है। आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी अवनीश त्यागी व एक अन्य अरविंद के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार सेक्टर-56 स्थित एक बार में 37 वर्षीय महिला अपने पति के साथ आई थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यहां दो अन्य युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि जब यह महिला डांस फ्लोर के पास खड़ी थी तो एक युवक उसके पास आया और उसके साथ डांस करने की इच्छा जताई। इस पर महिला ने मना कर दिया, लेकिन व्यक्ति उसके साथ डांस करने के लिए जबरदस्ती करने लगा।

4 of 5
इस पर महिला ने विरोध करते हुए अपने पति को पूरी बात बताई। जिस पर उसके पति ने भी उन्हें मना किया। इस दौरान युवक का दूसरा साथी भी वहां पहुंच गया और दंपति के साथ मारपीट करते हुए महिला से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BAR
महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपियों ने उन्हें जमानत दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें