फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दोस्तों को सौंपी पत्नी, गैंगरेप के बाद सड़क पर फेंका, फिर सामने आया ये सच

Mon, 31 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
दोस्तों को सौंपी पत्नी, गैंगरेप के बाद सड़क पर फेंका
पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया, फिर उनके साथ मिलकर गैंगरेप किया। उसके बाद नग्न हालत में पत्नी को सड़क पर फेंक दिया। मामले की जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया।
 
विज्ञापन

2 of 6
दोस्तों को सौंपी पत्नी, गैंगरेप के बाद सड़क पर फेंका - फोटो : सांकेतिक चित्र
घटना हरियाणा के डबवाली की है। पीड़ित युवती पंजाब के बठिंडा की रहने वाली है। आरोपी पति के साथ सवा साल पहले उसने लव मैरिज की थी। शुक्रवार रात को करीब 11 बजे अस्पताल के पास युवती को नग्न अवस्था में एक युवक ने पड़े देखा। उसने पहले उसे कपड़े उपलब्ध कराए। उसके बाद अस्पताल स्टाफ की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पति, सास, ननद और तीन अन्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
दोस्तों को सौंपी पत्नी, गैंगरेप के बाद सड़क पर फेंका - फोटो : सांकेतिक चित्र
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह कपड़े धो रही थी, तभी उसका पति अपने तीन दोस्तों के साथ घर आया। पति ने एक इशारा किया और तीनों युवक उससे छेड़छाड़ करने लगे। इज्जत बचाने के लिए वह घर से भागी तो पति के दोस्तों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और खेत में ले गए। दो युवकों के पास रिवॉल्वर और एक के पास चाकू था। तीनों ने खेत में उससे मारपीट की और कपड़े फाड़ डाले। 

4 of 6
दोस्तों को सौंपी पत्नी, गैंगरेप के बाद सड़क पर फेंका
पीड़िता ने बताया कि फिर उन्होंने उसका मुंह बांध दिया और बारी बारी दुष्कर्म किया। फिर उन्होंने बंदूक की नोक पर धमकाया और तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करने को कहा। इंकार किया तो चारों ने उसे खूब मारा पीटा। पीड़िता ने बताया कि वह करीब पांच घंटे तक उनके चंगुल में रही। फिर वे उसे चौटाला रोड स्थित एक अस्पताल के नजदीक नग्न अवस्था में ही फेंक गए। हाईवे पर जा रहे साइकिल सवार एक युवक ने अस्पताल स्टाफ की मदद से उसे कंबल उपलब्ध करवाया। 
विज्ञापन

5 of 6
दोस्तों को सौंपी पत्नी, गैंगरेप के बाद सड़क पर फेंका
आठ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस
मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की। करीब आधे घंटे तक नंबर बिजी मिला तो एक संस्था की एंबुलेंस में युवती को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस करीब आठ घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोस्तों को सौंपी पत्नी, गैंगरेप के बाद सड़क पर फेंका
थाना डबवाली शहर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 
- सतेंद्र गुप्ता, एसएसपी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें