रणहौला इलाके में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव उसके मकान के कमरे में जूट के बैग में मिला है। घटना के बाद से उसका पति और तीन साल की बेटी भी गायब हैं। महिला के भाई ने जीजा पर हत्या करने का शक जताया है।
विज्ञापन
2 of 5
रणहौला में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार महिला की पहचान सानू (26) के रूप में हुई है। सानू अपने पति सुनील और तीन साल की बेटी स्वादीन के साथ दास कॉलोनी में रहती थी। दंपति जूते बनाने की फैक्टरी में काम करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर पड़ोसियों ने पुलिस को महिला के कमरे से बदबू आने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को जूट के बैग से सानू का शव मिला। लाश सड़ी गली अवस्था में थी। महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
3 of 5
रणहौला में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सानू के भाई वसीम ने पुलिस को बताया कि वह मूलत: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के निरानपुर कटरा गांव के रहने वाले हैं और परिवार के साथ दास कॉलोनी में रहते हैं। उसकी बहन सानू डेढ़ माह पहले ही उसके घर से कुछ दूरी पर दूसरी गली में एक किराए के मकान में रहने आई थी।
4 of 5
रणहौला में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सात साल पहले उसने सुनील से प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते थे। उसने बताया कि सुनील बिहार का रहने वाला है और हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता है। कुछ नाराजगी के बाद परिवार में उन्हें अपना लिया था।
घटना के बाद से सुनील और उसकी बेटी गायब है। वसीम ने सुनील पर अपनी बहन की हत्या करने का शक जताया है। उसने पुलिस को बताया कि अकसर सुनील शराब पीकर घर आता और सानू की पिटाई करता था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बना दी है। एक टीम सुनील की तलाश में बिहार स्थित उसके गांव के लिए रवाना हो चुकी है।