फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: एक कुत्ते के कारण परिवार खत्म, कार काटकर निकालने पड़े शव

Fri, 21 Oct 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
कुत्ते के कारण हुए हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
एक कुत्ते के कारण 5 लोगों का परिवार खत्म हो गया। इतना भयानक एक्सीडेंट हुआ कि कार काटकर शवों को निकाना पड़ा। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
कुत्ते के कारण हुए हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना का परिवार भानजी को करवा चौथ का शगुन देकर संगरूर से लौट रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। पति-पत्नी, दो बेटियों और बेटे की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि लोगों ने कार को काटकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
कुत्ते के कारण हुए हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे लुधियाना-संगरूर रोड पर कैंड नहर पुल के पास हुआ। सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार सामने से आ रही पीआरटीसी की बस से टकरा गई। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि कार का इंजन सीटों को पीछे पहुंचा गया।

4 of 7
कुत्ते के कारण हुए हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
घटना का पता चलते ही गांव कैंड व गांव सरीह के लोग इकट्ठे हो गए। वे घायलों को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही सभी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना डेहलों पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
कुत्ते के कारण हुए हादसे में पांच लोगों की मौत
मृतकों की पहचान लुधियाना के गांधी नगर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर वाली गली निवासी होजरी कारोबारी परवीन कुमार (50), उसकी पत्नी ज्योति (45), बेटी शिप्रा (22), बेटी रिया (20) तथा बेटा कृष्णा (11) के रूप में हुई। वे सभी संगरूर से लुधियाना लौट रहे थे।
विज्ञापन

6 of 7
कुत्ते के कारण हुए हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने बताया कि कार को परवीन चला रहे थे। कैंड पुल पार करते ही सामने एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ सड़क पर चली गई और संगरूर जा रही तेज रफ्तार पीआरटीसी बस से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुत्ते के कारण हुए हादसे में पांच लोगों की मौत
इस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने भवानी गढ़ के गांव माझा में रहने वाले बस ड्राइवर जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। है। मृतक परवीन की गांधी नगर इलाके में ही होजरी फैक्टरी है। वह अपने परिवार के साथ भानजी के यहां करवा चौथ का शगुन देने गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें