पूजा ने पुलिस को बताया कि दोनों पिता-पुत्र रात से ही गायब थे। इस दौरान पुलिस ने घर की जांच की तो पुलिस को मौके पर खून के छींटे मिले। इस पर पुलिस को पूजा पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने भाई खेमपाल के साथ मिलकर दोनों की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने खेमपाल को भी हिरासत में ले लिया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पूजा ने बताया कि उसने 10 साल पहले घर से भाग कर विनोद से शादी की थी। उस समय उसकी उम्र लगभग 14 साल थी, अब उसके दो बच्चे हैं। पूजा के अनुसार, कुछ वर्षों पहले उसकी मुलाकात अजय नामक युवक से हुई थी।