शुक्रवार को मौत को गले लगाने वाली महिला कांस्टेबल का ही पति से विवाद नहीं चल रहा था बल्कि उनकी बहन का भी पारिवारिक जीवन अस्त व्यस्त था। कांस्टेबल की बहन भी अपने पति से परेशान थी और पति ने उसे घर से निकाला हुआ था।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
इसकी चिंता भी कांस्टेबल को परेशान कर रही थी। बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाना भी उसकी बहन के लिए मुश्किल हो रहा था। महिला कांस्टेबल शकीला ने आत्महत्या करने से पहले स्यूसाइड नोट के साथ-साथ डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों के नाम पर पत्र भी लिखा है जिसमें उसने अपनी जगह अपनी बहन को नौकरी देने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
पत्र में महिला कांस्टेबल ने कहा कि उसके पति ने उस पर हर वक्त नजर रखी हुई है। वह कैसे रहती है और कहां रहती है। बेटे के जाने के बाद वह पूरी तरह से निराश हो चुकी है। कितनी भी कोशिश करे वह अपने बेटे की याद को भुला नहीं सकती है।