फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर कराई थी हत्या, प्रेमी गिरफ्तार युवती फरार

Tue, 19 Sep 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
love affair
देवला के दूध कारोबारी की पत्नी ने ही अवैध संबंध में बाधक बनने पर प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेमी के दोस्त ने दूध कारोबारी को गोली मारी थी। कारोबारी की पत्नी अभी फरार है।
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
एसपी देहात सुनीति ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मूलरूप से जेवर के झुप्पा निवासी वीरेंद्र परिवार के साथ छह साल से देवला गांव में रहकर दूध का कारोबार कर रहा था। 12 सितंबर की रात वीरेंद्र की उसके घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने इस मामले में गांव निवासी कपिल व उसके पिता महेंद्र को नामजद कराया था। कपिल का वीरेंद्र के घर आनाजाना था।
विज्ञापन

3 of 5
Murder
पड़ताल में सामने आया कि वीरेंद्र की पत्नी रमेश के कपिल से कई साल से अवैध संबंध थे। इसकी भनक वीरेंद्र को लग गई थी और इस बात को लेकर अक्सर दंपति में झगड़ा होता था। इसके चलते रमेश ने कपिल व उसके दोस्त दादूपुर जारचा निवासी आकाश के साथ मिलकर पति की गोली मारकर हत्या कर दी।

4 of 5
दोनों महिलाएं गाजीपुर की - फोटो : demo
पत्नी ने दरवाजा खोलकर प्रेमी व दोस्त को घर में बुलाया  
पुलिस के मुताबिक, रमेश व उसका प्रेमी कपिल चार माह से वीरेंद्र की हत्या की साजिश रच रहे थे। लेकिन किसी न किसी कारण के उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था। प्रेमी कपिल ने अपने दोस्त आकाश को भी अपना साथ देने के लिए तैयार कर लिया था। आकाश सूरजपुर स्थित डीएसओ कार्यालय में ऑपरेटर का काम कर चुका है। इस दौरान ही उसकी कपिल से मुलाकात और फिर दोस्ती हुई। आरोपियों ने 12 सितंबर की रात घर आकर ही हत्या करने की योजना बना दी। योजना के अनुसार वीरेंद्र के सो जाने पर रमेश ने फोन कर कपिल को जानकारी दी। कपिल के घर के बाहर आने पर रमेश ने दरवाजा खोलकर दोनों को अंदर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
कपिल की बाइक लेकर भागा आकाश  
वारदात के बाद आरोपियों ने वीरेंद्र के दम तोड़ने का इंतजार किया और इसके बाद आकाश कपिल की बाइक लेकर गांव से अपने घर चला गया। वहीं रमेश ने पति की हत्या का शोर मचा दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तमंचा और आरोपियों के मोबाइल बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक नामजद किए गए कपिल के पिता महेंद्र का हत्या में हाथ नहीं पाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें