फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता संग वायरल फोटो ने सामने लाई हथियारों के इस तस्कर की खतरनाक सच्चाई

Sun, 21 Aug 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल बार्डर के रास्ते पाकिस्तान से लाए गए हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार हुए खुर्जा निवासी कुर्बान और रेहान के मास्टर माइंड भाई रिजवान की सूबे के कद्दावर मंत्रियों से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के बीच गहरी पैठ थी।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उनके साथ फोटो खिंचवाकर वह लोगों और अफसरों में अपना रौब बनाए रखता था। ऐसे कई वायरल हुए फोटो इस बात की गवाही दे रहे हैं। यहां तक की सूबे के सबसे कद्दावर नेता और काबीना मंत्री के कार्यक्रम में उनके साथ हर समय खड़े रहने की तस्वीर काफी चर्चा में है। यही वजह रही कि पुलिस अब तक उस पर हाथ नहीं डाल सकी।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हथियारों की तस्करी का मास्टर माइंड रिजवान अंसारी पिछले 15 साल से अपने धंधे को बेखौफ अंजाम दे रहा था और कभी पकड़ा नहीं गया। इसके पीछे मुख्य कारण यह रहा कि डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों के साथ वह संबंध बनाने में माहिर था। खुद को पत्रकार बताते हुए वह अधिकारियों के साथ समय बिताता था।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों की माने तो अक्सर ही वह डीएम, एसएसपी कार्यालय में दिख जाता था। डीएम, एसएसपी, एसपी जैसे कई ऐसे अधिकारियों के साथ उसके कई फोटो वायरल हो चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
खास बात यह है कि प्रदेश के कद्दावर कबीना मंत्री के साथ कार्यक्रम में भी शामिल होने की उसकी तस्वीर वायरल हुई है। जिसमें हर जगह वह मंत्री के पास ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
यही वजह रही कि पुलिस ने कभी रिजवान पर हाथ नहीं डाला। मंत्री-अफसरों के साथ तस्वीर दिखाकर वो स्थानीय लोगों में एक खौफ बरकरार रखता था। शायद यही वजह रही कि रिजवान के घर में चल रहे हथियारों की तस्करी जैसे संगीन मामले का आज से पूर्व पर्दाफाश नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा रिजवान की हाईप्रोफाइल लाइफस्टॉइल जीने की आदत ने उसको समाज के सफेदपोशों के संग लाकर खड़ा कर दिया। जिससे कभी भी उस पर किसी को शक नहीं हुआ और वो बेखौफ 15 सालों से अभी तक हथियारों का धंधा चलाता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें