बेटी की लवमैरिज से गुस्साए पिता ने अपने भतीजे के साथ मिलकर दामाद की हत्या कर दी, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: भाई-बहन ने रचाई शादी, पिता ने लाश बिछा दी
2 of 6
वारदात के बारे में जानकारी देते लोग।
- फोटो : amarujala
वारदात, पंजाब के बरनाला में बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह 5:30 बजे हुई। लड़की के पिता भोला सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी वीरपाल हर रक्षाबंधन पर बलजीत को राखी बांधती थी, लेकिन शादी करके उसने भाई-बहन का रिश्ता तार-तार किया। वह दोनों को जिंदा नहीं देखना चाहते थे।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: भाई-बहन ने रचाई शादी, पिता ने लाश बिछा दी
3 of 6
आरोपी भोला सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : amarujala
डीएमसी सिटी पलविंदर चीमा ने बताया कि बठिंडा के गांव बुरडगिल निवासी बलजीत सिंह दो साल पहले बरनाला में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। यही पर नौकरी करने वाली वीरपाल कौर से वह प्रेम करने लगा। दोनों ने यह बात घरवालों को बताई थी, लेकिन दोनों के परिजन शादी को राजी नहीं थे।
ऑनर किलिंग: भाई-बहन ने रचाई शादी, पिता ने लाश बिछा दी
4 of 6
लोगों के बयान दर्ज करती पुलिस।
- फोटो : amarujala
परिजनों के न मानने पर 8 जनवरी 2016 को बलजीत सिंह और वीरपाल कौर घर से भाग निकले और फरीदकोट सेशन कोर्ट में कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद बरनाला के कस्बा हंडियाया में किराए के मकान में रहने लगे। डेढ़ माह बाद लड़की के परिजनों को उनके बारे में पता चल गया।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: भाई-बहन ने रचाई शादी, पिता ने लाश बिछा दी
5 of 6
वारदात की जानकारी देते डीएमसी सिटी पलविंदर चीमा।
- फोटो : amarujala
शनिवार सुबह जब बलजीत अपनी पत्नी वीरपाल को धनौलाखुर्द के बस अड्डे में ऑटो में बैठाने पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए खड़े भोला सिंह और चाचा बलवीर सिंह के बेटे हरप्रीत सिंह ज्योति ने दोनों पर हमला कर दिया। बलजीत ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि वीरपाल बच गई।
ऑनर किलिंग: भाई-बहन ने रचाई शादी, पिता ने लाश बिछा दी
6 of 6
वारदात की जानकारी देता चश्मदीद।
- फोटो : amarujala
गंभीर हालत में वीरपाल को लुधियाना डीएमसी रैफर कर दिया। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि पुलिस ने आरोपी लड़की के पिता भोला सिंह, हरप्रीत ज्योति पर हत्या का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी भोला सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।