गुड़गांव के आईएमटी मानेसर में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खाली पड़े प्लॉट में दो लाशें बरामद हुईं। इनमें से एक लाश महिला की तो दूसरी एक युवती की थी।
2 of 6
double murder in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
दोनों शवों पर गोलियों के निशान देखे गए। गोलियों के खोल भी शव के पास से ही बरामद हुए हैं।
3 of 6
double murder in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में कर घटनास्थल की जांच शुरु कर दी है।
4 of 6
double murder in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही शवों के गले पर रस्सी के भी निशान है, जिससे पुलिस अपनी शुरुआती जांच में ये शक जता रही है कि पहले इनका गला घोंटा गया है फिर इन्हें गोली मारी गई है।
5 of 6
double murder in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस इनमें से मृतक महिला की उम्र लगभग 35 साल बता रही है वहीं युवती की उम्र करीब 15 साल। पुलिस को शक है कि जो लाशें मिली हैं उनमें मां-बेटी का संबंध भी हो सकता है।
गुड़गांव पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है और उसका कहना है कि इन लाशों को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा और अगर इनकी पहचान नहीं होती है तो फिर इनका पोस्टमॉर्टम कर दिया जाएगा।