फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में ट्रिपल मर्डर करने के घंटों बाद भी बेहोश है दरिंदा दामाद

Thu, 29 Sep 2016 05:36 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
triple murder in nandnagri - फोटो : अमर उजाला
नंदनगरी में एक साथ तीन लोगों की हत्या से परिवार में मातम का माहौल है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि राजेश ऐसा कदम उठा लेगा। हालांकि राजेश ने परिवार पर हमला क्यों किया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजेश फिलहाल बेहोश है।
विज्ञापन

2 of 8
triple murder in nandnagri - फोटो : अमर उजाला
उसके होश में आने के बाद ही हत्या करने के पीछे की सही वजहों का पता चल पाएगा। हालांकि हत्या करने को लेकर रिश्तेदार तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। घटना के बाद से राजू की पत्नी भारती का रोते-रोते बुरा हाल है। करीब दो साल पूर्व राजू और भारती की शादी हुई थी। इनके यहां एक साल की एक बेटी ईशानी है। 
विज्ञापन

3 of 8
triple murder in nandnagri - फोटो : अमर उजाला
वहीं राजू की बहन आशा का भी यही हाल था। उसने अपने पिता व पति दोनों खो दिए। उसका पति किरणपाल जेएनयू स्थित आईआईएमसी में चौकीदारी का काम करता था। वहीं बीना का और भी बुरा हाल था। उसके तो पति, बेटा और दामाद तीनों मौत के मुंह में चले गए। रोते-रोते वह बस यही कह जा रही थी कि उसका पूरा परिवार उजड़ गया। 

4 of 8
triple murder in nandnagri - फोटो : अमर उजाला
खाने में कुछ मिलाया या कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया
रात को सोते समय अचानक एक साथ पांच लोगों पर हमला करना किसी एक शख्स का काम नहीं हो सकता। लेकिन अगर ऐसा किया गया है तो या तो सभी लोग नशे में थे या उन्हें कुछ नशीला सुंघाकर बेहोश किया गया। मामले की छानबीन कर रही पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व राजेश ने खाने में कुछ मिलाया या फिर उसने परिवार को कुछ सुंघाया।
विज्ञापन

5 of 8
triple murder in nandnagri - फोटो : अमर उजाला
हालांकि उसका 15 साल का बेटा विनीत भी वहीं सो रहा था, लेकिन उसने अपने बेटे पर कोई हमला नहीं किया। विनीत ने अपने पिता के हमला करने की जानकारी परिवार के बाकी सदस्यों को दी। हालांकि बाकी लोगों ने भी खाना खाया था, लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ। पुलिस ने जांच के लिए खाने के सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
triple murder in nandnagri - फोटो : अमर उजाला
ससुराल वालों से कर रहा था रुपयों की मांग
परिवार के अनुसार राज-मिस्त्री का काम करने और निर्माण के ठेके लेने वाले राजेश का काम पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं चल रहा था। इसकी वजह से उसका पत्नी व परिवार से भी झगड़ा होता रहता था। राजेश अपने ससुराल वालों से रुपयों की डिमांड भी कर रहा था। कुछ दिन पहले रक्षाबंधन पर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। 
विज्ञापन

7 of 8
triple murder in nandnagri
वह अपनी पत्नी राखी को मायके दिल्ली छोड़ गया था। लेकिन उसका साला राजू व साढ़ू किरणपाल समझाकर उसे वापस अलवर छोड़कर आए थे।
विज्ञापन

8 of 8
triple murder in nandnagri - फोटो : अमर उजाला
परिवार के कुछ लोगों ने दबी जुबान में बताया कि राजेश अपनी छोटी साली प्रिया पर बुरी नजर रखता था। कुछ सालों पूर्व आरोपी ने प्रिया पर हमला भी कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें