फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को बचाने के लिए जिस बेटे ने गंवाई जान, उसकी दिसंबर में होनी थी शादी

Fri, 09 Jun 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मृतक टॉयलेट केयरटेकर के प‌र‌िजन - फोटो : इंड‌ियन एक्सप्रेस
नांगलोई में मंगलवार शाम स्मैक पीने का विरोध करने पर जिस युवक की हत्या कर दी गई थी उसकी दिसंबर में शादी होनी थी। यह बात बताते हुए राहुल की मां की आंखों में आंसू आ जाते हैं। पिछले काफी समय से वह शौचालय की रखवाली करने नहीं जा रहा था क्योंक‌ि वह अपनी शादी के ल‌िए घर रेनोवेट करवा रहा था। यही कारण है कि वारदात वाले दिन भी उसकी मां शौचालय पर ड्यूटी कर रही थी। 
विज्ञापन

2 of 5
toilet caretaker murder - फोटो : इंड‌ियन एक्सप्रेस
नांगलोई इलाके में मंगलवार शाम स्मैक पीने का विरोध करने पर युवक राहुल की चाकू घोंपकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में सोनू उर्फ आकाश उर्फ बाबू (24) और साहिल उर्फ अजहरुद्दीन उर्फ छानू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू व खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वारदात के दौरान चाकू लगने से राहुल की मां श्यामलता भी मामूली रूप से जख्मी हो गईं थी। पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी के मुताबिक मंगलवार शाम को नांगलोई इलाके के सार्वजनिक शौचालय पर श्यामलता नामक महिला की ड्यूटी थी।
विज्ञापन

3 of 5
toilet caretaker murder - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान शौचालय में कुछ युवक जबरन घुस गए। काफी देर तक जब लड़के अंदर से नहीं निकले तो श्यामलता ने युवकों को बाहर आने के लिए कहा। आरोप है कि अंदर बैठकर सभी लड़के स्मैक पी रहे थे। श्यामलता की युवकों से बहस होने लगी। इसी दौरान श्यामलता का बेटा राहुल वहां आ गया। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में राहुल बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

4 of 5
toilet caretaker murder - फोटो : अमर उजाला
इधर, हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ ने भी मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान श्यामलता ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी के हाथ पर टैटू बना हुआ था। वहीं वह किसी जाकिर नामक शख्स का नाम ले रहे थे। पड़ताल के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आकाश उर्फ बाबू और अजहरुद्दीन वारदात में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
toilet caretaker murder - फोटो : ani
स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपियों को सीआरपीएफ कैंप के पास से दबोच लिया। अजहरुद्दीन के हाथ पर टैटू बना है। आरोपी निहाल विहार और मुंडका के रहने वाले हैं। नशा करने का विरोध करने पर दोनों ने राहुल की हत्या की थी। दोनों आरोपियों पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी मिले हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें