बदमाशों ने सेक्टर-25 में दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर आठ तोले सोने के जेवर व नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
2 of 5
theft in noida
- फोटो : राजन राय
सेक्टर-20 थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक समाचार संस्थान में कर्मी शेषमणि ने बताया कि मंगलवार सुबह वह ऑफिस गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
theft
- फोटो : राजन राय
घर एन-170, सेक्टर-25, जलवायु विहार में मां अकेली रह गई थीं। वह सुबह करीब 11:15 बजे पास के ही मंदिर चली गईं। दोपहर 12:45 बजे पर जब घर पहुंचीं तो ताला टूटा हुआ था।
4 of 5
theft
- फोटो : राजन राय
घर के अंदर घुसने पर पता चला कि सामान बिखरा पड़ा था। शेषमणि ने घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
पुलिस का कहना है कि रेकी करके बदमाशों ने वारदात अंजाम दी है। वहीं, लोग सवाल उठा रहे हैं कि सेक्टर-25 में सिर्फ दो ही गेट खुले रहते हैं और वहां पर गार्ड तैनात हैं, फिर यह चोरी कैसे हो गई।