फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंंग के 20 रुपये बचाने के लालच में जनाब पहुंच गए हवालात

Thu, 31 May 2018 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
विज्ञापन
1 of 5
parking
बल्लभगढ़ के तहसील में कार पार्किंग के 20 रुपये बचाने के चक्कर में एक युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। एनआईटी-5 एफ ब्लॉक निवासी पवनदीप सिंह ने बल्लभगढ़ तहसील में पार्किंग का ठेका लिया हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
arrested
मंगलवार शाम को करीब 4.30 बजे एक युवक कार लेकर तहसील पहुंचा। ठेकेदार पवनदीप सिंह ने कार सवार से पार्किंग की पर्ची लेने के लिए कहा तो उस युवक ने कहा पुलिस स्टॉफ है, क्राइम ब्रांच से।इसको लेकर ठेकेदार और युवक के बीच बहसबाजी होने लगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जेल
इसी दौरान एसीपी अमन यादव भी वहां पहुंच गए। उनका कार्यालय भी तहसील परिसर में है।  एसीपी को देखकर ठेकेदार ने उन्हें रोक लिया और सारी बात बताई। एसीपी के पूछने पर भी युवक ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच से बताया। 

4 of 5
jail
एसीपी ने उस युवक को अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वह यहां वहां की बातें करने लगा।  एसीपी ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो युवक उनसे माफी मांगने लगा।इस पर एसीपी ने थाना शहर बल्लभगढ़ से पुलिस को बुला, युवक को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
      
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
court
जांच अधिकारी एसआई राम अवतार ने बताया कि फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर एसीपी ने शहर बललभगढ़ थाने से पुलिस को बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया।पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम गांव पन्हैड़ा खुर्द निवासी दीपेश गौड़ बताया। पुलिस ने बुधवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।  
 
    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें