फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-रहीम के करतूतों पर बना वीडियो यूट्यूब पर हुआ वायरल, एक सिंगर ने दिखाई हिम्मत

Tue, 29 Aug 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
राम रहीम पर बनी गजल सोमवार को यूट्यूब पर रिलीज हुई जिसको कुछ ही घंटों में लाखों ने देख लिया है। गजल में हरियाणा प्रदेश में हुई हिंसा पर प्रकाश डाला गया है यह भी बताया कि कैसे बाबाओं के आगे सिस्टम दम तोड़ रहा है। साथ ही बाबा राम रहीम के अलावा बाबा रामपाल और जाट आरक्षण के दौरान हुई आगजनी को दर्शाया गया है। साथ ही प्रदेश में कमजोर हो रही प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाये गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मुरथल कांड से लेकर जुनैद हत्याकांड, डींगरहेडी और पहलू हत्याकांड अलवर पर भी कुछ पंक्तियां हैं। इसका उद्देश्य प्रदेश के बिगड़े कानून व्यवस्था की वजह से लोगों में पनपे डर को उजागर करना तथा सेना द्वारा शांति बहाली को अवाम तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
खासतौर पर यह गजल सभी को कानून को मानने को संदेश देती है वहीं हिंसा से निर्दोष लोगों की जा रही जानों को रोकने की हिदायत भी सरकार को दी है। साथ ही कानून का सम्मान करने पर भी रोशनी डाली गई है।

4 of 6
गुरमीत राम रहीम का परिवार
बातचीत में जाने माने सिंगर अरशद बीसरू ने कहा कि यह गजल प्रदेश में हुई हिंसा और लोगों में बने डर के माहौल के अलावा अन्य हिंसात्मक घटनाओं पर भी प्रहार करती है। गजल के बोल हैं, पहले हरा भरा हरियाणा था दूध दही का खाना था और अब जलने लगा हरियाणा है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : SELF
अरशद सिंगर बीसरू बताते है कि यह गजल मेरा उजड़ रहा हरियाणा और कहां गया दूध दही का खाना के नाम से भी यूट्यूब पर देख सकते हैं। मुख्य मकसद प्रदेश की साझा विरासत को बचाने के लिए गजल के बीच में मोदी खट्टर को समझा लो फिर से उजड़ा हुआ हरियाणा बसा दो इत्यादि बोल भी लोगों का ध्यान खींचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेवात क्षेत्र में हुई घटनाओं पर भी रोशनी डाली गई है इसके अलावा जाट आरक्षण के नाम पर हुई हिंसा भी गजल का केंद्र बिंदू है। बतादें कि इससे पहले सिंगर अरशद ने चोटी कटन का दौर चला बचके रहियो लाली, गजल गायी थी जो यूट्यूब पर सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें