फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के भाई ने खुद को मारी गोली, दो दिन पहले ही दे दिया था सुसाइड का संकेत

Wed, 06 Jul 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
1 of 5
समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष के चचेरे भाई ने मंगलवार दोपहर अर्थला स्थित घर में ही खुद को गोली मार ली। परिजनों ने उन्हें नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार मामला कर्ज से परेशान होकर सुसाइड के प्रयास का लग रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अर्थला में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मवीर डबास परिवार के साथ रहते हैं। उनके चचेरे भाई दीपक डबास (45) भी साथ ही रहते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग और पानी सप्लाई का काम करते हैं। मंगलवार दोपहर दीपक परिवार के सदस्यों के साथ बरामदे में बैठे थे। करीब दो बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के लिए अंदर चले गए, मगर दीपक बाहर ही बैठे रहे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर सभी बाहर आए तो दीपक लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। उनके पास ही लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ी थी। कनपटी से खून निकल रहा था। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ राशिद अली ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला कर्ज से परेशान होकर डिप्रेशन में आकर खुदकुशी के प्रयास का लग रहा है। जांच जारी है।

4 of 5
कर्ज को लेकर डिप्रेशन में थे दीपक
पुलिस के अनुसार दीपक का कारोबार पिछले कुछ माह से ठीक नहीं चल रहा था, जिससे वह परेशान थे। इस दौरान उन पर कुछ कर्ज भी हो गया था। वह डिप्रेशन में चले गए थे। छह माह से उनका एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऐसे में, परिजनों ने उन्हें लाइसेंसी पिस्टल अपने पास क्यों रखने दी, यह भी बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sp leader suicide - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले बोले थे- कर लूंगा सुसाइड
धर्मवीर डबास ने बताया कि तीन दिन पहले पूरा परिवार घर में बैठा था। तभी दीपक बाहर से आए थे। इस दौरान वह काफी परेशान थे। उन्होंने कहा कि अब ऐसा लग रहा है कि सुसाइड कर लूं। उन्होंने बताया कि तब दीपक को समझाया था कि परेशानी का समय बीत जाएगा, मगर उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह सुसाइड की कोशिश करेंगे।
गोली सिर से हुई पार: मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक गोली बाईं ओर कनपटी पर मारी गई। वह सिर के पार हो गई है। गोली से उनकी बाईं आंख पूरी तरह खराब हो गई और नाक की हड्डी भी टूटी है। उनकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें