फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कबड्डी खिलाड़ी रोहित को पुलिस ने रिमांड पर लिया

Fri, 21 Oct 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : ANI
पत्नी की आत्महत्या मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कबड्डी खिलाड़ी रोहित छिल्‍लर को 23 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
मालूम हो कि शुक्रवार को ही रोहित के पिता ने दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण किया था। हालांकि समर्पण के समय ही रोहित के पिता ने कहा था कि उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : ANI
इस बीच दक्षिण पश्चिम पुलिस से संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा कि उनके खिलाफ सबूत के तौर पर हमारे पास ललिता का सुसाइड नोट और ऑडिया क्लिप मौजूद है जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

4 of 7
इससे पहले पत्नी ललिता को आत्महत्या के लिए उकसाने व उसे प्रताड़ित करने के ‌आरोपी नेशनल कबड्डी खिलाड़ी ‌रोहित छिल्लर को मुंबई में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : ANI
छिल्लर की पत्नी ललिता ने मरने से पहले सुसाइड नोट और वॉयस नोट में रोहित और उसके माता पिता पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि 17 अक्तूबर को नांगलोई में रोहित की पत्नी ललिता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने रोहित और उसके माता-पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rohit wife suicide - फोटो : ANI
ललिता के परिवार वालों का कहना है कि वीडियो को अपलोड कर रोहित नौटंकी कर रहे हैं। उन्हें घटना के बारे में जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें