पुलिस के मुताबिक ओला कैब के चालक सुशील ने ही डॉ. श्रीकांत गौड़ के अपहरण की साजिश रची थी। आरोपी ओला कैब के सीईओ का नंबर कॉल सेंटर से मांग रहे थे। आरोपियों ने रुपये लेने के लिए ओला कैब पर पूरा दबाव भी बनाया हुआ था। (सभी फोटोः मेरठ ब्यूरो/अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 14
doctor kidnap
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आरोपियों ने डॉ. श्रीकांत के ही नंबर से उसके वीडियो बना कर ओला कैब के कॉल सेंटर में भेज रहे थे।
विज्ञापन
3 of 14
doctor kidnap
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की डिमांड थी कि उन्हें फिरौती में 2000 रुपये के नोट ही मिलें। ओला के कुछ अधिकारी पुलिस के साथ रुपये लेकर मेरठ पहुंचे भी थे, लेकिन पांच सौ रुपये के नोट होने की बात कह आरोपियों ने उनके रुपये लौटा दिए थे।
4 of 14
doctor kidnap
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से अपहृत डॉक्टर श्रीकांत गौड़ को बुधवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एसटीएफ और मेरठ पुलिस की करीब दो दर्जन टीमों ने बुधवार शाम संयुक्त रूप से मेरठ के परतापुर के शताब्दीनगर स्थित एक मकान पर दबिश देकर मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
5 of 14
doctor kidnap
- फोटो : अमर उजाला
करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ में दोनों तरफ से 50 से ज्यादा गोलियां चलीं। दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को भी गोली लगने की सूचना है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि डॉक्टर श्रीकांत पहली बार ओला कैब में सवार हुए थे।
विज्ञापन
6 of 14
doctor kidnap
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल से घर जाने के लिए वह या तो मेट्रो का इस्तेमाल करते थे या फिर वह उबर कैब लेते थे। घटना वाले दिन पीड़ित की आखिरी मेट्रो छूट गई थी। प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास ही उसे देर रात को ओला कैब मिली, जिसमें डॉक्टर सवार हो गए।
विज्ञापन
7 of 14
doctor kidnap
- फोटो : अमर उजाला
परिवार ने पुलिस का दिया धन्यवाद... डॉक्टर श्रीकांत के अगवा होने के बाद से ही उनके माता-पिता, मामा व चाचा दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। किसी काम से उनके माता-पिता 17 जुलाई को वापस लौट गए।
8 of 14
doctor kidnap
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में अब उनके मामा व चाचा मौजूद हैं। दोनों पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहे थे। श्रीकांत के साथी डॉ. राकेश ने बताया कि पुलिस की मेहनत का ही नतीजा है कि डॉक्टर को सकुशल बरामद कर लिया गया।
9 of 14
doctor kidnap
- फोटो : अमर उजाला
16 जुलाई को दौराला में हुई थी मुठभेड़ दिल्ली पुलिस ने चिकित्सक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर ले रखा था। जिसमें एक नंबर दौराला क्षेत्र के दादरी गांव निवासी अनुज पुत्र सतबीर का ट्रेस हुआ था। 16 जुलाई को दिल्ली एसटीएफ और दिल्ली पुलिस इस नंबर की लोकेशन खतौली में मिलने पर वहां पहुंची थी।
10 of 14
doctor kidnap
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सफेद वैगनार कार यूपी 15सीटी 2291 में सवार बदमाश अनुज का खतौली से पीछा शुरू किया था। एनएच-58 पर दौराला में सकौती फ्लाईओवर के पास यह बदमाश कार को कुदाकर जंगल में जा घुसा था। एक सप्ताह से दिल्ली पुलिस की एसटीएफ समेत 24 टीमें मेरठ में डेरा डाले हुए थीं।
11 of 14
doctor kidnap
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के बाद पानी से बहाया खून मुठभेड़ स्थल के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ता के घर के बाहर खून ही खून बिखरा था।
12 of 14
doctor kidnap
- फोटो : अमर उजाला
जिस पर पुलिस टीम ने पानी डाल दिया। लेकिन इसके बावजूद वहां काफी खून बह रहा था। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुठभेड़ कितनी जबर्दस्त थी।
13 of 14
doctor kidnap
- फोटो : अमर उजाला
कौन है डॉक्टर श्रीकांत गौड़ और क्या है मामला मूलरूप से आंध्रप्रदेश के रहने वाले डॉ.श्रीकांत गौड़ अपने एक दोस्त के साथ गुर्जर डेरी, गौतम नगर, दिल्ली में रहते हैं। श्रीकांत प्रीत विहार स्थित मेट्रो हार्ट एवं कैंसर अस्पताल में डॉक्टर हैं।
इनका बाकी परिवार आंध्रप्रदेश में रहता है। छह जुलाई को श्रीकांत ने प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के नीचे से घर जाने के लिए ओला कैब हायर की थी। अगले ही दिन कैब चालक के मोबाइल फोन से ओला कैब के कॉल सेंटर में पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगने की कॉल पहुंची थी।