यूपी के गाजीपुर जिले में एक घर से सपेरे ने एक-एक कर 46 सांप निकाले और उनमें से 45 की हत्या कर दी। अब घर के आसपास एक नागिन दिखाई दे रही है जिससे लोग दहशत में हैं। आगे की स्लाइड में पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन
2 of 6
snakes in ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के मरदह थाने के बोगना गांव निवासी कांता राजभर के मकान से बीते शनिवार को सपेरे ने 46 सांपों को निकाला था। इसके बाद कांता के परिवार सहित आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो गया है। वहीं अभी भी घर के ईद-गिर्द एक नागिन घूमती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
3 of 6
snakes in ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
इससे घरवालों में दहशत है। उन्हें शक है कि और भी सांप हो सकते हैं। इस आशंका से कांता का परिवार जागकर रात बिता रहा है। वहीं नागिन के बदला लेने का डर भी उन्हें सता रहा है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व बोगना गांव निवासी कांता राजभर के घर में एक सांप दिखाई दिया।
4 of 6
snakes in ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी बीच तीन दिन पहले कांता के पुत्र विनोद की पत्नी अनीता के पैर पर एक सांप चढ़ गया। हालांकि उसने डंसा नहीं। परिजनों ने सांप की खोजबीन शुरू की तो दो दिन में पांच सांप दिखाई पड़े।
विज्ञापन
5 of 6
snakes in ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
इस पर परिजनों ने सपेरे शोभनाथ को बुलाया। सपेरा ने मकान से एक-एक कर कुल 46 सांपों को निकाला। एक बड़े नाग को सपेरा अपने साथ ले गया था, जबकि अन्य सांपों को मौके पर ही मार डाला था। इतने सांपों के निकलने से कांता का परिवार जहां पूरी तरह से सहम गया, वहीं आसपास के लोगों में भी भय व्याप्त है।
कांता राजभर ने बताया कि अभी भी घर के आसपास एक नागिन घूम रही है। इससे परिवार के लोगों में भय व्याप्त है। वे घर में खुले आसमान के नीचे सोते हुए भयवश जागकर रात बिता रहे हैं। कांता राजभर उनकी पत्नी जोगनी देवी, पुत्र विनोद, बहू अनीता देवी, कमलावती के साथ ही घर के बचचों आकाश, रोशनी, अंशिका आदि के चेहरे से सांपों के भय से मुस्कान गायब हो गई है।