फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फिल्म और फोटो के बल पर किया B.Tech की छात्रा के साथ दुष्कर्म

Mon, 20 Nov 2017 10:34 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
rape attempt
लोधी गार्डन में बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा की फोटो व अश्लील फिल्म बना ली थी, इसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

2 of 6
rape
छात्रा की शिकायत पर तुगलक रोड थाना पुुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान शोमेश कुमार के रूप में हुई है वह गोपालगंज बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 6
रेप - फोटो : SELF
नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों ने एफआईआर की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार, छात्रा पायल ( बदला हुआ नाम) पंजाब स्थित एक यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रही थी। शिकायत में छात्रा ने कहा कि वहां उसकी मुलाकात शोमेश कुमार से हुई।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोपी पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रहा था। इस दौरान जान पहचान के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर कर लिए। आरोपी ने उसे दिल्ली में एक कार्यक्रम में बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
होश में आने के बाद उसे पता चला कि आरोपी ने उसकी अश्लील फिल्म और फोटो खींच ली है। आरोपी ने उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर चुप रहने को कहा, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
छात्रा ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे एक दिन लोधी गार्डन में फोटो और फिल्म देने को बुलाया। यहां भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन वह चुप रही। मगर आरोपी मेल और वाट्सऐप पर उसकी अश्लील फोटो भेजने लगा। जिसके बाद छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें