फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को मौत देने से पहले राहुल ने देखी थी ये बॉलीवुड फिल्म, तब रची साजिश

Tue, 10 Jan 2017 05:07 PM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
rahul matta
अपने प‌िता को 36 बार चाकुओं से वारकर मौत के घाट उतारने वाले सनकी बेटे ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने से पहले बॉलीवुड की एक थ्र‌िलर ‌फ‌िल्म कई बार देखी।
विज्ञापन

2 of 10
nri murdered father - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है ‌क‌ि  पत्नी की सुरक्षा करने कनाडा से दिल्ली पहुंचे रविंद्र माटा को खुद ही अपनी जान गंवानी पड़ी। जांच से यह खुलासा हुआ है कि राहुल से उसकी मां विभा माटा की जान को खतरा था। राहुल महिला और उसके दो बच्चों के साथ उस फ्लैट में रहना चाहता था, जिसमें उसकी मां रह रही थी। मां के आपत्ति करने पर राहुल अक्सर उसकी पिटाई कर देता था। वह कई बार अपनी मां की पिटाई कर चुका था।
विज्ञापन

3 of 10
rahul matta - फोटो : अमर उजाला
विभा को शक था कि घर पर कब्जा करने के लिए बेटा उसकी जान ले सकता है। उसने पति के फोन पर रिकॉर्ड किया गया मैसेज भेजा था। जिसमें उसने इस बात की जानकारी दी थी। रिकॉर्डिंग में विभा माटा काफी रो रही थीं।

4 of 10
nri murdered father - फोटो : अमर उजाला
इस बात की जानकारी मिलने के बाद रविंद्र माटा 12 अक्तूबर 2016 को कनाडा से दिल्ली पहुंचे थे। रविंद्र की भी अपने बेटे से इस बात को लेकर कहासुनी हुई थी। चूंकि बेटे पर किसी बात को कोई असर नहीं था। इसलिए बुजुर्ग दंपति ने अपनी सुरक्षा के उपाय किये। रविंद्र माटा ने अपने फ्लैट के मुख्य दरवाजे और बालकनी में लोहे के ग्रिल लगवाए।
विज्ञापन

5 of 10
nri murdered father - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी दंपति को बचाव के कुछ टिप्स दिए थे। जिसमें घर में अकेले रहने के दौरान दरवाजा बंद रखने की सलाह दी थी। कमरे से ही दरवाजे पर खड़े व्यक्ति की पहचान व उससे काम पूछताछ घर में आने की अनुमति देना इत्यादि शामिल था। साथ ही पुलिस ने कहा था कि राहुल के जबरदस्ती घुसने पर उन्हें इसकी जानकारी मुहैया करवाएं। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि रविंद्र माटा अपनी पत्नी की सुरक्षा करने के लिए आए थे, लेकिन उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ गई।
विज्ञापन

6 of 10
nri murdered father - फोटो : अमर उजाला
आरोपी बेटा काफी दिन से रच रहा था साजिश
पुलिस की जांच में काफी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। राहुल काफी दिन से हत्या की साजिश रच रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि राहुल ने कुछ दिन से दुनिया भर की सुपरहिट फिल्मों को सर्च कर रहा था। जिसमें किरदार को यूनिफार्म पहनकर एक के बाद एक हत्या करते हुए दिखाया गया है। राहुल अक्सर नेवी मर्चेंट की वर्दी पहनकर घूमता था। इस तरह की फिल्में देखकर वह हत्या करने के तरीके की जानकारी हासिल कर रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसने हिंदी फिल्म रुस्तम को भी उसने कई बार सर्च किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। साइको टेस्ट होने की बात पर पुलिस का कहना है कि इससे आरोपी को कानूनी तौर पर फायदा होगा।
विज्ञापन

7 of 10
nri murdered father - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार में एक दो दिन का समय लग सकता है
रविंद्र माटा के करीबी जोगिंदर सिंह ने बताया कि रविंद्र का छोटा बेटा कनाडा में है। पिछले महीने उसका कनाडा का पासपोर्ट एक्सपायर हो गया। उसने पासपोर्ट के रिन्यूवल के लिए आवेदन दे रखा है। इसी बीच यह वारदात हो गई। पासपोर्ट की वजह से उसे कनाडा से दिल्ली आने में कानूनी अड़चन है। इस बात की जानकारी के बाद पुलिस ने सोमवार को रविंद्र माटा का डेथ सर्टिफिकेट व उसके पिता के पासपोर्ट की कॉपी को कनाडा मेल किया है। ताकि उसका पासपोर्ट बन सके।

8 of 10
nri murdered father - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को वारदात का सीसीटीवी फुटेज मिला
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को वारदात स्थल का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। फुटेज में पिता पर नारियल काटने वाले चापड़ से हमला करते हुए दिख रहा है। राहुल को अपने पिता पर दो मिनट 36 सेकेंड तक वार करते देखा गया है। घटना के बाद गार्ड नंदन सहाय लहूलुहान रविंद्र को गार्ड रूम में बिठाया। वहां अफरा-तफरी होने की वजह से रविंद्र को अस्पताल पहुंचाने में देर हो गई। काफी खून निकलने के चलते अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

9 of 10
rahul matta - फोटो : अमर उजाला
‘फिदायीन’ बन गया था हमलावर
एनआरआई पिता की हत्या करने वाला राहुल घटना के बाद फिदायीन बन गया था। अपने को फ्लैट के कमरे में बंद कर वह लगातार सभी को उड़ाने की धमकी दे रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 45 मिनट तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भी फिदायीन को दबोचने जैसे कार्रवाई की।
विज्ञापन

10 of 10
rahul matta - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाए गए और वह सिर पर हेलमेट पहनकर पुलिस कर्मी कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे। पुलिसकर्मियों को देखते ही राहुल रसोई में घुस गया और सभी को उड़ा देने की धमकी देने लगा। हालांकि पुलिस अधिकारी उसे लगातार सरेंडर करने के लिए कहते रहे लेकिन जब उसने सरेंडर नहीं किया तो पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा इसी दौरान आग की लपटें बाहर निकली और 11 पुलिसकर्मी झुलस गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें