फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को पाने के लिए पूर्व प्रेमी ने उसके पति को दी दिल दहला देने वाली मौत

Tue, 10 Jan 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एक युवक ने प्रेमिका को पाने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक में कैशियर उसके पति को ऐसी मौत दी जिससे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी।
विज्ञापन

2 of 5
 वारदात, नई दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में हुई। युवक ने एक सुपारी किलर के जरिए उसे जहरीला इंजेक्शन लगवा दिया, लेकिन आरोपी के मौके पर पकड़े जाने से पूरे मामले का खुलासा हो गया। हालाकि, अस्पताल में इलाज के दौरान कैशियर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। साजिशकर्ता ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस के अनुसार रवि कुमार (27) पत्नी के साथ गली नंबर 11 शास्त्री नगर में रहता है। वह कोटक महिंद्रा बैंक में बतौर कैशियर काम करता था। गत 7 जनवरी की शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद एक सहयोगी के साथ वह पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक युवक ने रवि के गर्दन में इंजेक्शन चुभा दिया और भागने लगा। लेकिन रवि ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। रवि ने अपने सहयोगी को बताया कि आरोपी ने उसे इंजेक्शन चुभो दिया है। कुछ देर बाद रवि की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर रवि को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पकड़े गये आरोपी की पहचान द्वारका मोड़ निवासी प्रेम सिंह के तौर पर हुई। उधर, रविवार शाम रवि की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पूछताछ में प्रेम सिंह ने बताया कि उसने रवि को जहरीला इंजेक्शन लगाया था। यह सब उसने पालम निवासी अनीश यादव के कहने पर किया था। इसके लिए उसे डेढ़ लाख रुपये देने का वादा किया गया था। पुलिस की एक टीम अनीश को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। अनीश पेशे से जिम ट्रेनर है। अनीश ने खुलासा किया कि वह रवि की पत्नी से प्यार करता था। जुलाई 2016 में उसकी शादी रवि से हो गयी। उसने प्रेमिका को रवि से तलाक लेकर उससे शादी करने के लिए कहा लेकिन उसकी प्रेमिका ने इनकार कर दिया। इसका बदला लेने के लिए उसने साजिश रचकर घटना को अंजाम दिया। जिला पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस रवि को दिये गये जहरीला इंजेक्शन के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

4 of 5
पूछताछ में अनीश ने खुलासा किया कि उसकी शादी फरवरी 2016 में संगम विहार में रहने वाली एक युवती से हुई। शादी करने के बावजूद वह प्रेमिका को शादी का आश्वासन देता रहा। इस बात की जानकारी मिलने पर अनीश की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गयी और उस पर दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया। इसी बीच उसकी प्रेमिका की शादी भी रवि से हो गयी। इन दोनों घटनाओं के बाद उसने खौफनाक साजिश रच डाली। घटना के बाद से रवि का परिवार सकते में है। मूलत: मैनपुरी के रहने वाले रवि के पिता प्रमोद फौज से रिटायर हैं। प्रमोद के मुताबिक गत 25 अक्तूबर को भी रवि पर इंजेक्शन से हमला किया गया था। उस समय वह बेहोश हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उसका अस्पताल में इलाज चला था। परिवार वाले इस हमला के पीछे की साजिश को समझ नहीं पाये थे। प्रमोद के मुताबिक रवि की पत्नी का परिवार मूलत: सैफई का रहने वाला है। लेकिन द्वारका इलाके में रहता है। जुलाई में गांव से ही शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी मैनपुरी में रह रही थी। कुछ दिन पहले ही दिल्ली आयी थी। रवि 2009 में दिल्ली आया था। पहले वह गुड़गांव के एक मॉल में नौकरी कर रहा था। वर्ष 2013 में उसकी बैंक में नौकरी लग गयी। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी की रात पौने दस बजे उन लोगों को घटना की जानकारी मिली। उसके बाद वह पत्नी को लेकर दिल्ली आ गये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें