फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध की खौफनाक कहानी: पुजारी और पत्नी ने मर्डर के बाद मंदिर में जलाई लाश

Thu, 28 Sep 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
pujari murdered man in delhi temple - फोटो : अमर उजाला
गांधी नगर में पुजारी ने पत्नी के साथ मिलकर मंदिर में एक युवक की हत्या कर दी। शव ठिकाने नहीं लगा पाए, तो जलाने का प्रयास किया। पुलिस को घटना की जानकारी हुई, तो दोनों की पोल खुल गई।
विज्ञापन

2 of 5
pujari murdered man in delhi temple - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पुजारी लखन दूबे (30) और पत्नी कमलेश (28) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक चंद्रशेखर (35) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू व रस्सी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव मुखराई, गोवर्द्धन (मथुरा) यूपी निवासी चंद्रशेखर परिवार के साथ गांव में ही रहता था। आरोपी लखन भी इसी गांव का रहने वाला है। चंद्रशेखर व लखन पड़ोसी थे। लखन गांधी नगर स्थित कैलाश नगर, गली नंबर-4 के एक मंदिर में मुख्य पुजारी था। कुछ समय पहले तक इसकी पत्नी कमलेश तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी। इधर, गांव में कमलेश व चंद्रशेखर के बीच संबंध बन गए। लखन को इसका पता चला, तो उसने दो माह पहले कमलेश व बच्चों को दिल्ली बुला लिया।
विज्ञापन

3 of 5
pujari murdered man in delhi temple - फोटो : अमर उजाला
मंदिर वाली गली में ही किराये का मकान लेकर परिवार रहने लगा। इधर, लखन ने अपनी पत्नी से पूछताछ की, तो उसने चंद्रशेखर व उसके बीच रिश्ते की बात बता दी। चंद्रशेखर की हत्या की साजिश रची गई। रविवार को कमलेश ने बहाने से चंद्रशेखर को दिल्ली बुला लिया। रात के समय कमलेश उसे मंदिर के ऊपर बने स्टोर रूम में ले गई। इसी बीच लखन भी वहां आ गया। दोनों ने पहले उस पर चाकू से हमला किया। बाद में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

4 of 5
pujari murdered man in delhi temple - फोटो : अमर उजाला
स्टोर रूम में आग लगाई लखन व कमलेश की साजिश थी कि हत्या के बाद रात के समय बैग में चंद्रशेखर का शव डालकर उसे ठिकाने लगा दिया जाएगा। दोनों ने दो दिन तक रात के समय शव ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की गश्त के कारण कामयाब नहीं हो पाए। इधर, बुधवार को दोनों ने स्टोर रूम में आग लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो स्टोर से अधजला शव बरामद हुआ। शव सड़ी गली हालत में था। जब लखन व कमलेश से पूछताछ की गई, तो वे घबरा गए और अपराध कबूल कर लिया। लखन ने बताया कि शव से दुर्गंध आनी शुरू हो गई थी। पकड़े जाने का डर भी सताने लगा था। ऐसे में शव को जलाने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pujari murdered man in delhi temple - फोटो : अमर उजाला
गुस्सैल मिजाज का है पुजारी नवरात्रों के दौरान मंदिर में लोग पूजा पाठ में लगे रहे। बुधवार सुबह जैसे ही लोगों को मंदिर में हत्याकांड का पता चला, तो हैरान रह गए। स्थानीय लोगों का कहना था कि पुजारी काफी गुस्सैल मिजाज का है, छोटी-छोटी बातों पर डांटने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें