हापुड़ के एक गांव में गाय वध की अफवाहों पर एक आदमी को जमकर पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी अस्पताल में मौत से लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि 3 गाय और एक बछड़े को गोकशी के लिए ले जाने अफवाह पर दोनों को पीटा गया था। हालांकि, पुलिस ने इसे मोटरसाइकिल दुर्घटना पर लड़ने का मामला बता रही है।