फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिल्लू-गोगी की दोस्ती में लड़की की वजह से पड़ी थी दरार, दुश्मनी में अब तक हो चुकी है 15 मौतें

Tue, 19 Jun 2018 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
gang war - फोटो : amar ujala
कभी एक दूसरे के दोस्त रहे ताजपुर निवासी सुनील मान उर्फ टिल्लू और अलीपुर निवासी जितेंद्र गोगी की दुश्मनी में अब तक करीब पंद्रह लोगों की हत्या हो चुकी है। कॉलेज के दिनों में दोनों दोस्त थे, लेकिन 2010 में कॉलेज चुनाव के दौरान दोनों में दुश्मनी हो गई। पुलिस अधिकारियों की मानें तो झगड़े के बाद एक दोस्त की हत्या होने पर टिल्लू, गोगी के खून का प्यासा हो गया। इन दोनों की वजह से दोनों गांवों के बीच भी दीवार पैदा हो गई। दोनों गांव एक दूसरे को नीचे दिखाने की कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
gang war - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो इन दोनों के बीच दुश्मनी की नींव एक लड़की की वजह से पड़ी। अलीपुर की रहने वाली लड़की को लेकर गोगी इनके जान का दुश्मन बन गया। इस विवाद में गोगी ने टिल्लू के एक दोस्त की हत्या कर दी। उसके बाद से ही दोनों में गैंगवार शुरू हुआ। पुलिस का कहना है कि दोनों  गैंग चलाने के लिए फाइनेंसरों की मदद लेते हैं। इनका मकसद भी फाइनेंसरों की हत्या कर एक-दूसरे की कमर तोड़ने का रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
gang war - फोटो : अमर उजाला
21 जनवरी 2015 को गोगी ने टिल्लू के सहयोगी राजू की हत्या कर दी। बदला लेने के लिए टिल्लू गैंग ने अगले ही महीने अरुण कमांडो की हत्या कर दी। इसमें मंजीत भी मारा गया। फिर टिल्लू ने सोनीपत में गोगी से जुड़े निरंजन मास्टर की हत्या कर दी। इसका बदला लेने के लिए गोगी ने अलीपुर में टिल्लू के खास सहयोगी विकास के भाई सुमित की हत्या कर दी। वहीं गोगी ने टिल्लू के सहयोगी देवेंद्र प्रधान की भी हत्या कर दी। टिल्लू ने बकौली में रहने वाले अंकित को मौत के घाट उतार दिया। 

4 of 5
gang war - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद गोगी गैंग सक्रिय हुआ और स्वरूप नगर में अस्थायी टीचर दीपक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दीपक टिल्लू को आर्थिक मदद देता था। उसके बाद उसने सोनीपत में गायिका हर्षिता दहिया की हत्या कर दी। वह एक हत्या के मामले में गवाह थी। फिर प्रशांत विहार में रवि भारद्वाज की हत्या कर दी। इसके बाद टिल्लू के सहयोगी अमित ने प्रीतमपुरा में मोनू नेपाली की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gang war - फोटो : अमर उजाला
टिल्लू और उसका सहयोगी विकास तिहाड़ जेल में बंद है 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टिल्लू और उसका दोस्त विकास फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। सूत्रों का कहना कि टिल्लू के जेल जाने के बाद विकास उसके गैंग का संचालन करता था। लेकिन पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका है कि दोनों जेल में रहकर ही गैंग का संचालन कर रहा है। जेल में रहते हुए वह गोगी गैंग के चार सदस्यों की हत्या करवा चुका है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें