बड़े व्यापारिक घराने की चार महिलाओं की हत्या: दिल्ली पुलिस की जांच पर उठ रहे ये 6 सवाल
Sun, 10 Dec 2017 01:16 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
सार
जेवरात ज्यों के त्यों मिले थे, घर में रखा काफी सामान भी सुरक्षित था
बाकी साथी भी खोल सकते थे राज, लेकिन गार्ड को ही क्यों मारा गया
मानसरोवर पार्क में जिंदल परिवार हत्याकांड से पर्दा उठाने का मामला
लूटपाट और गार्ड की हत्या की बात नहीं हो रही हज्म
गुरुग्राम में प्रद्युम्न हत्याकांड की तरह ही दिल्ली पुलिस पर जिंदल परिवार हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का पूरा दबाव था। खुद पुलिस उपायुक्त अमूल्य पटनायक पूरी जांच पर नजर रखे हुए थे। पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठाकर जो कहानी उजागर की, वह हज्म नहीं हो रही है। दरअसल हत्याकांड के बाद लोकल पुलिस ने दावा किया था कि लूटपाट के लिए हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
जिंदल परिवार के पांच लोगों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पहला सवाल: जांच के दौरान पुलिस को जिंदल परिवार की महिलाओं के शरीर पर कीमती जेवरात ज्यों के त्यों मिले थे। इसके अलावा घर में रखा काफी सारा सामान भी सुरक्षित मिला था।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा सवाल: पुलिस लूटपाट की संभावनाओं से इनकार करते हुए मर्डर के पीछे कुछ और कारण बता रही थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने ऐसी आशंका जताई थी कि बदमाशों ने शायद घर की तलाशी ली है, लेकिन अब पुलिस लूटपाट को हत्याकांड की मुख्य वजह बता रही है।
4 of 7
- फोटो : ani
तीसरा सवाल: अगर लूटपाट हत्याकांड की मुख्य वजह थी तो पुलिस ने महज 50 हजार रुपये और कुछ जेवरात बरामद होने का दावा क्यों किया है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चौथ सवाल: लूटपाट में जब गार्ड राकेश शामिल था, तो उसकी हत्या उसके ही बेटे व दामाद ने क्यों कर दी। क्या कोई पिता अपने बेटे व दामाद की पोल खोल सकता है। अनुज व विकास ने पिता पर यकीन नहीं किया, उन्होंने अपने बाकी साथियों पर यकीन किया। वह भी तो लूटपाट और हत्याकांड की पोल खोल सकते थे, तो उनकी इन लोगों ने हत्या क्यों नहीं की। वहीं ऐसा नहीं है कि राकेश की पत्नी कृष्णा, बेटे अनुज व दामाद विकास से अपराध शाखा ने ही पूछताछ की हो। लगातार लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल सेल व अन्य जिलों की पुलिस भी इनसे पूछताछ कर चुकी थी। दिल्ली पुलिस के सभी तेजतर्रार अधिकारी इस मामले में पूछताछ कर चुके थे। अब ऐसा दो माह बाद एकाएक पुलिस को इन पर शक हुआ और पुलिस ने इनको आरोपी बताकर मर्डर मिस्ट्री सुलझाने का दावा किया।
विज्ञापन
6 of 7
mansarover park murder
- फोटो : अमर उजाला
पांचवां सवाल: कहीं ऐसा तो नहीं कि हत्याकांड की कुछ और वजह हो। उस वजह पर पर्दा डालने के लिए जबरदस्ती उसे लूटपाट का एंगल दिखाकर दबाया जा रहा हो। अचानक लूटपाट का एंगल और बेटे व दामाद द्वारा गार्ड की हत्या किसी को भी हज्म नहीं हो रही है। हालांकि पुलिस मामले में अभी और जांच करने की बात कर रही है। हो सकता है कि जांच के बाद हत्याकांड की वजह कुछ और निकल आए।
छठवां सवाल: बदमाशों ने पांच लोगों की हत्या कर दी, लेकिन बिल्डिंग में रहने वाले 45 लोगों को उनकी आवाज तक नहीं आई, जबकि नूपुर को छोड़कर बाकी सभी महिलाओं के शरीर पर संघर्ष करने के निशान मिले थे। ऐसे में उन लोगों ने शोर भी मचाया होगा, लेकिन किसी को कानों-कान खबर नहीं लगी। वहीं गार्ड राकेश की हत्या तो नीचे गैलरी में हुई थी। वहां सड़क चलती रहती है, ऐसे में यह बात भी हज्म नहीं हो रही है।